
Yash Dayal. आरसीबी के बॉलर यश दयाल पर गाजियाबाद की लड़की ने लगाया यौन शोषण का आरोप.
पांच साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का इल्जाम
लड़की का आरोप- यश ने अपने घर वालों से बहू बता कर मिलाया
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से पीड़ित लड़की ने की शिकायत
अपने पास चैट, वीडियो, पिक्चर समेत सारे सबूत होने का दावा
Yash Dayal News : आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल के सितारे गर्दिश में जाते हुए नजर आने लगे हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली एक लड़की ने उनके खिलाफ यूपी पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल में यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वो यश दयाल के साथ पूरे पांच सालों तक रिलेशनशिप में रही, लेकिन यश दयाल अब उसे धोखा दे रहा है। लड़की ने यश दयाल पर शादी का झूठा दिलासा दे कर शारीरिक और मानसिक शोषण करे का इल्जाम लगाया है।
लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर रखी बात
लड़की ने सोशल मीडिया पर भी इस सिलसिले में एक पोस्ट लिख कर अपनी पीड़ा शेयर की है और क्रिकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अब इस पोस्ट को लोग भी तेजी से शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्रिकेट की चकाचौंध के पीछे का स्याह सच कई बार लोग छुपाने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। अग्रणी अखबार दैनिक भास्कर की वेबसाइट ने इस सिलसिले में एक खबर प्रकाशित की है और इंदिरापुरम के एसपीली अभिषेक श्रीवास्तव के हवाले ये बताया है कि गाजियाबाद पुलिस जल्द ही लड़की के साथ-साथ क्रिकेट यश दयाल का भी बयान दर्ज करेगी।
यश दयाल पर दैनिक भास्कर की ये खबर भी देख सकते हैं-
https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/
यश दयाल के साथ तस्वीर और शिकायत का स्क्रीन शॉट किया शेयर
पीड़ित लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी और यश दयाल की एक तस्वीर भी शेयर की है, साथ ही जो शिकायत उसने पुलिस भी दर्ज करवाई है, उसका स्क्रीन शॉट भी दिया है। लड़की ने बताया है कि यश दयाल ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ ज्यादती की। यहां तक कि उसे अपने घरवालों से परिवार की बहू की तरह भी मिलवाया। लेकिन बाद में उसे पता चला कि आरोपी कई लड़कियों के साथ रिलेशन में है। शिकायत के स्क्रीन शॉट के मुताबिक लड़की ने 14 जून 2025 को इस सिलसिले में वूमेन हेल्पलाइन के नंबर 181 पर फोन किया था। लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई शिकायत और तस्वीरें देखें-
https://x.com/Ujjwala77615903/status/
मेरे पास हम दोनों के रिलेशन के तमाम सबूत हैं- पीड़ित लड़की
पीड़िता ने अब सीधे सीएम ऑफिस से इंसाफ की मांग की है और कहा है कि उसके पास चैट, स्क्रीन शॉट्स, वीडियो कॉल्स और दूसरे सबूत मौजूद हैं। जाहिर है इन तथ्यों से तो यश दयाल के ऊपर बड़ा सवालिया निशान लग चुका है। अब देखना ये है कि गाजियाबाद पुलिस आखिर यश दयाल को कब तक पूछताछ के लिए बुलाती है। यश दयाल आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा रहे हैं। आरसीबी ने आईपीएल का खिताब जीता है। ऐसे में आरसीबी से जुड़े खिलाड़ियों के सितारे बुलंद हैं। लेकिन ये खबर यश दयाल के लिए एक बड़ी खतरे की घंटी है।