
Waterfall Accident Video: अपनी गर्लफ्रेंड को बिल्कुल नायाब तरीके से प्रपोज करना कई ब्यॉयफ्रेंड का सपना होता है। लेकिन अगर यही प्रपोजल कभी गलत तरीके से गलत जगह पर किया जाए तो वो कितना खतरनाक साबित हो सकता है, ये इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो से समझा जा सकता है।
इस वीडियो में झरने के ऊपर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाला बॉयफ्रेंड उसे प्रपोज करने से पहले ही बह गया। फिलहाल इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया में तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
ये वीडियो ठीक कहां का है, ये तो अभी क्लियर नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि ब्यॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड की एक जोड़ी एक झरने के ऊपर खड़ी है। तब तक अपनी जेब से एक रिंग निकाल कर बॉयफ्रेंड लड़की को प्रपोज करने की कोशिश करता है, लेकिन इससे पहले वो उसका पैर फिसल जाता है और वो फिसलता हुआ सीधे झरने के नीचे गहरे पानी में चला जाता है। जबकि उसकी गर्लफ्रेंड को संभलने का मौका ही नहीं मिलता।
सोशल मीडिया में हालांकि लोग गर्लफ्रेंड की ये कहते हुए आलोचना कर रहे हैं कि उसने अपने ब्यॉयफ्रेंड को बचाने की कोशिश ही नहीं की। इस वीडियो को सोशल मीडिया में ‘मार्च ऑफिशियल’ नाम की एक आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहे एक्सीडेंट के बाद ब्यॉयफ्रेंड का क्या हुआ, ये तो क्लियर नहीं है। लेकिन लोग ऐसी जगहों पर जाने के फैसले को गलत बता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हादसे का वायरल वीडियो भी देख सकते हैं–
https://x.com/MarchUnofficial/status
हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया में AI टूल ग्रोक से इस वीडियो के बारे में जानकारी ले रहे हैं। जिसके जवाब में ग्रोक ने जानकारी दी है कि तस्वीरें जमैका की हैं, और बॉयफ्रेंड को डूबने से बचा लिया गया था।