Warangal Sex Racket : तेलंगाना की वारंगल पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जो चुन-चुन कर सिर्फ नाबालिग लड़कियों को ही टार्गेट करता था। ये गैंग कम उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें धोखे से नशा देता था। उनके साथ रेप करता था और फिर रेप की तस्वीरों और वीडियोज से उन्हें ब्लैकमेल कर जिस्मफरोशी के धंधे में उतरने को मजबूर कर देता था। पुलिस ने अब इस गैंग का खुलासा करते हुए गैंग की लेडी किंगपिन के अलावा चार लड़कों को गिरफ्तार किया है। (Warangal Sex Racket)
Warangal Sex Racket : एक लड़की से गुम होने से खुला मामला
असल में 11 मार्च को एक नाबालिग लड़की अचानक अपने घर से गायब हो गई। घरवालों ने पुलिस से शिकायत की और तब मामले की जांच शुरू हुई। पता चला कि लड़की सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों से कनेक्टेड थी। जब पुलिस ने लड़कों को लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की, तो लड़कों ने मुलुगू नाम की एक जगह पर उस नाबालिग लड़की को छोड़ दिया और फरार हो गए। लेकिन इसके बाद उस लड़की ने पुलिस वालों को जो कहानी सुनाई वो दहलानेवाली थी।
लड़की ने बताया कि वो अकेली नहीं है। बल्कि उसे जिस गैंग ने अगवा किया था, उस गैंग ने उसके जैसी और भी कई लड़कियों को अगवा कर रखा है। ये गैंग पहले लड़कियों को बातों में फंसा कर बहला-फुसला कर अपने पास बुलाता था और फिर लड़की जैसे ही उनके कब्जे में आती, उन्हें धोखे से गांजा पिला देता था। गांजे के नशे में जब लड़की अपनी सुध-बुध खो बैठती थी, तो गैंग के दरिंदे लड़की के साथ रेप करते। इतना ही नहीं रेप के दौरान उसकी अश्लील तस्वीरें उतार ली जाती। वीडियो शूट कर लिए जाते।
Warangal Sex Racket : धोखे से नशा.. रेप.. अश्लील वीडियो और फिर जिस्मफरोशी
जब लड़की होश में आती, तो गैंग के बदमाश उन्हीं तस्वीरों और वीडियोज से लड़की को ब्लैकमेल कर उसे अलग-अलग ग्राहकों के पास जिस्मफरोशी के लिए जाने को मजबूर कर देते। जो लड़की इस काम के लिए तैयार नहीं होती, उसे उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में डाल देने की बात कह कर धमकाया जाता। पुलिस को पता चला कि इस गैंग को दो महिलाएं मिल कर चला रही थीं। जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चार लड़के भी धरे गए हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और पोस्ट देखें-
https://x.com/Chandra4Bharat/status/
Warangal Sex Racket : ऐसी ऐसी चीजें बरामद हुई कि पुलिस ने पकड़ लिया माथा
इस गैंग के पास से पुलिस को 2 किलोग्राम गांजा, 4300 कंडोम के पैकेट, 75 हजार रुपये कैश, 1 कार, मोबाइल फोन, गैजेट्स, आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियोज समेत कई और भी चीजें मिली हैं। सूत्रों की मानें तो ये गैंग वारंगल और आस-पास के इलाकों में करीब डेढ़ साल से एक्टिव था। इस लिहाज से देखा जाए, तो इस गैंग ने अब तक दसियों लड़कियों की जिंदगी इस तरह से बर्बाद की होगी। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। आगे कई और खुलासों की उम्मीद है।
आपको इस मामले में इंडिया टुडे की रिपोर्ट भी पढ़नी चाहिए-
https://www.indiatoday.in/india/telangana