Useful Tips – क्या आपके घर रसोई गैस जल्दी ख़त्म हो जाती है? तो आज़माएं ये ट्रिक, होगी बड़ी बचत

Useful Tips – महंगाई के इस दौर में जब कमाई तेजी से नहीं बढ़ रही हो, तो बचत की इकलौता तरीका है, जिससे इंसान सर्वाइव कर सकता है। तो आज हम आपको रसोई गैस से जुड़ी कुछ ऐसी बचत टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप गैस की खपत कम कर सकेंगे। कम खर्चे में ज्यादा दिनों तक खाना पकेगा और आपकी जेब भी ढीली होने से बच जाएगी। बस, इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना होगा। (Useful Tips)

आइए अब उन तरीकों की बात करते हैं, जिससे गैस की बचत मुमकिन है।

  • –सबसे पहले तो आपको प्रेशर कुकर में खाना बनाने की आदत डालनी चाहिए। खुले भगोने या पतीले में खाना पकाने से खाना पकने का समय ज्यादा लगता है, जिससे गैस की खपत भी ज्यादा होती है। इसलिए प्रेशर कुकर एक अच्छा विकल्प है।
  • –गीले बर्तन सीधे गैस पर न चढ़ाएं। अक्सर जल्दबाजी में महिलाएं कुछ ऐसा ही करती हैं। जरूरी है कि सूखे और साफ सुथरे बर्तन में ही खाना पकाया जाए। गैस में गीले बर्तन रखने से पानी सूखने में वक्त और गैस दोनों जाया होता है।
  • –खाना हमेशा ढंक कर पकाएं। खाना ढंक कर पकाने से सिर्फ गैस और समय की बचत ही नहीं होती, खाने की जो खुशबू है, वो भी इंटैक्ट रहती है। इस तरह भी आप अपनी जेब ढीली होने से बचा सकते हैं।
  • –आप खाना एक साथ पका कर भी रख सकते हैं। बार-बार खाना पकाने से और बार-बार गैस स्टोव को स्विच ऑन और स्विच ऑफ करने से भी गैस की खपत ज्यादा होती है।
  • –दाल-चावल जैसी चीजों को पकाने से पहले उन्हें कम से कम आधे घंटे तक जरूर भिगा कर रखें। इससे खाने का स्वाद भी बढ़िया होता है और अनाज पानी में फुलाए जाने से पकने में वक्त भी कम लगता है। गैस की बचत होती है।
  • –आप खाना पकाने के लिए नॉन स्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये देखा गया है कि नॉन स्टिक बर्तनों में खाना जल्दी पकता है। इससे गैस की बचत होती है।
  • –खाना फ्रिज से बाहर निकाल कर सीधे गर्म करने से बचना चाहिए। आज जो भी खाना गर्म करना चाहते हैं, उसे फ्रिज से थोड़ा पहले निकाल कर बाहर रख लें। जिससे कि वो रूम टेंपरेचर में आ जाए और उसे गर्म करने में गैस की खपत कम हो।

तो ये हैं कुछ ऐसे सेविंग टिप्स या हैक्स, जिनकी बदौलत आप गैस की खपत कम कर कुछ पैसे बचा सकते हैं।

About The Author