UP News – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली एक महिला ने करीब 12 दिन पहले इंटरनेट पर कुछ ऐसा देख लिया कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने एक पोर्न साइट पर अपने ही पति के एक के बाद एक कई वीडियोज देखे, जिसमें वो लड़की के मेकअप में कुछ दूसरे पुरुषों के साथ अश्लील हरकत कर रहा था।
पहले तो महिला को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसने वीडियो की हरेक बारीकियां चेक कीं तो ये देख कर हैरान रह गई कि वो वीडियो जहां शूट हुआ था, वो जगह कोई और नहीं बल्कि उसके पति का सरकारी क्वार्टर ही है। जिसकी सजावट खुद उस महिला ने अपने हाथों से की थी।
UP News – पति-पत्नी के रिलेशन में ऐसा ट्विस्ट? किसी ने नहीं सोचा था
पत्नी गोरखपुर में रहती है, जबकि संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद के सरकारी क्वार्टर में रहता है। पति पेशे से डॉक्टर और खलीलाबाद के ही कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में पोस्टेड है। पीड़ित महिला की सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए हम यहां ना तो महिला की पहचान उजागर कर रहे हैं और ना ही अजीबोगरीब हरकत करने वाले उसकी डॉक्टर की।
महिला का कहना है कि उसकी कुछ साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे और उनके रिश्ते को बाद में घर वालों की रजामंदी मिल गई। वैसे तो जिंदगी में सबकुछ ठीक-ठाक था, लेकिन 12 दिन पहले उसने जो कुछ देख लिया उसके बाद अब जिंदगी में तूफान आ चुका है।
UP News – लड़कियों की तरह मेकअप करके बना रहा था अश्लील वीडियो
उसने बताया कि वीडियो में उसके पति ने बिल्कुल लड़कियों की तरह मेकअप कर रखा था, लंबे बाल लगा रखे थे और अपनी पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर मास्क भी लगाया था। लेकिन उसका हुलिया, डील डौल और हरकतें देख कर उसे पता चल गया कि ये उसका पति ही है। ऊपर से ये वीडियो जिस कमरे में शूट हुआ था, उस कमरे के वॉल पेपर तक कुछ महीने पहले उसने खुद अपने हाथों से लगाए थे।
महिला का कहना है कि उसके पति ने मीना राय के फर्जी नाम से एक फेसबुक आईडी बना रखी है। जिसमें वो खुद को ट्रांसजेंडर बताता है और लड़कों से दोस्ती कर उसे अपने कमरे तक बुलाता है। उसके पति ने जो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया हैं, वो भी पोर्न साइट के पेड सेक्शन में मौजूद हैं।
UP News – पकड़े जाने पर पति ने दी अजीबोगरीब दलील.. एआई का सहारा
महिला ने इस सिलसिले में संत कबीर नगर पुलिस में शिकायत दी है और अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया है कि जब उसने इसे लेकर अपने पति से बात की, तो वो सीधे मारपीट पर उतारू हो गया। यहां तक उसने अपनी पत्नी के पिता और भाई के साथ भी इसी बात को लेकर मारपीट की।
इस मामले पर एनडीटीवी की खबर भी आप देख सकते हैं-
https://ndtv.in/crime-news/doctor-who-
जब लड़की के गले में फंस गई जिंदा मछली.. पढ़ें-
https://newschronicles.in/jharkhand-news/
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और डॉक्टर के उस सरकारी क्वार्टर को सील कर दिया है, जहां वो पोर्नोग्राफिक वीडियोज शूट किया करता था। हालांकि पति ने भी अपनी रखी है। उसका कहना है कि पत्नी जिन वीडियोज की बात कर रही है, वो एआई के जरिए बनाई गई है। उसका अपनी पत्नी से पुराना विवाद है।
Agra News : सुहाग रात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि पूरे शहर को हो गई खबर.. पुलिस भी हुई सन्न..