
UP News. गांव में हत्या के बाद लोगों की भीड़ और जांच करती पुलिस.
UP News – बदले की आग में झुलसते लोग कितने खतरनाक होते हैं, ये इस वारदात के बारे में जानकर आपको पता चल जाएगा। यूपी के मुजफ्फनगर के 55 साल के एक किसान को उसी गांव के रहने वाले दो भाइयों ने गोली मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने बाकायदा इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख कर बताया कि बदला पूरा हो गया। इन दोनों भाइयों ने किसान से किस बात का बदला लिया, वो तो हम आपको बताएंगे ही, लेकिन पहले ये जान लीजिए कि बदले के लिए दोनों ने 20 सालों तक सही समय का इंतजार किया।
UP News – बीस साल तक सही मौके का इंतजार करते रहे कातिल
मामला मुजफ्फरनगर के गांव टांडा माजरा का है,जहां के रहने वाले 55 साल के किसान रवींद्र सिंह को गांव के ही दो लड़कों ने एक खेत के पास शूट कर दिया। रवींद्र सिंह को गोली लगते ही वो नीचे गिरा उसकी जान चली गई। इसके बाद दोनों भाई गांव छोड़ कर ही फरार हो गए। लोगों को जब इस वारदात का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को इत्तिला दी। पुलिस अभी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर ही रही थी कि तब तक दोनों भाइयों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा- “बदला पूरा हो गया..”
UP News – मां को लेकर भागने के बदले ऐसे निकाली दुश्मनी
असल में रवींद्र सिंह ने आज से करीब 20 साल पहले दोनों भाइयों की मां को एक बार अपने साथ लेकर भाग गया था। हालांकि कुछ ही दिनों के बाद वो महिला घर वापस भी लौट आई थी। लेकिन इस घटना को दोनों बेटों ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ा और रवींद्र सिंह की हत्या करने की कसम खाई। तब से लेकर दोनों भाई सही मौके का इंतजार कर रहे थे। हालांकि रवींद्र सिंह अब खुद को सेफ समझने लगा था। चूंकि उसे इतने भयानक खतरे का कोई अहसास नहीं था, तो उसने कोई एहतियात भी नहीं बरती थी। लेकिन अब उसे गोली मार दी गई। उसका कत्ल हो गया।
मुजफ्फनगर मर्डर केस को लेकर आजतक की खबर भी देख सकते हैं-
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/
हिटमैन की लैंबोर्गिनी ले गया कोई और.. पढ़िए एक दिलचस्प खबर-
https://newschronicles.in/rohit-sharma-car-7861-2/
इन पंक्तियों के लिखे जाने तक दोनों भाइयों की धर पकड़ की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Ghaziabad News : क्रीम में थूक मिला कर फेस मसाज करता था अरशद अली, फिर ऐसे पकड़ा गया..