UP News : उस्मान पाकिस्तान सपोर्टर था, पुलिस ने समझाया.. फिर वो भारत माता की जय बोलने लगा..

UP News –गद्दारी और एहसान फरामोशी में बागपत का उस्मान कुछ ज्यादा ही बेअंदाज हो गया था। जब पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के खिलाफ भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर चला रही थी, बागपत में बैठा नौजवान उस्मान उर्फ रोमियो राजा तब पाकिस्तान को सपोर्ट करने में जुटा था। उसने सोशल मीडिया में लिखा, “घमंड तो इस बात का है कि मैं भारत में रह कर पाकिस्तान को सपोर्ट करता हूं..”

UP News -चंद घंटों में बदल गए उस्मान मियां के सुर

फिर इसके बाद वही हुआ, जो अक्सर यूपी में होता है। पुलिस उस्मान मियां को पकड़ ले गई। उसे बिठा कर अच्छे से समझाया। और थाने से बाहर आते ही वो भारत माता के जयकारे लगाने लगा। जोर-जोर से चिल्ला कर कहा, “भारत माता की जय..” एक दिन पहले जिस बात पर उसे घमंड हो रहा था, वो उस बात को पूरी तरह भूल चुका था। अब उसकी रग-रग में दौड़ रहा लहू का हरेक कतरा मादर-ए-वतन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा था।

UP News -पाकिस्तान जिंदाबाद से भारत माता की जय तक

उस्मान उर्फ रोमियो राजा बागपत के दोघट इलाके के नंगला कनवाड़ा नाम के गांव का रहने वाला है। जैसा कि उसके नाम से ही जाहिर है, रोमियो राजा को हीरो बनने का कुछ ज्यादा ही शौक है। इसलिए जोश-जोश में आकर उसने पाकिस्तन की शान में गाना चालू कर दिया था। लेकिन उस्मान का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ, यूपी पुलिस एक्शन में आ गई। बागपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर जल्द ही उसका हृदय परिवर्तन हो गया। वो भारत माता की जय बोलने लगा।

जी न्यूज ने भी पाकिस्तान समर्थक उस्मान को लेकर खबर प्रकाशित की है. आप देखें-

https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam/

उस्मान के खिलाफ बीजेपी के नेता अमित चौधरी ने शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।

Jyoti Malhotra : पहलगाम से लौट कर अपने हैंडलर से मिली थी ज्योति.. हमले से क्या है कनेक्शन?

About The Author