UP Murder – ये कहानी मेरठ के मुस्कान और साहिल की कहानी से भी ज्यादा खतरनाक है। क्यों? आप आगे पढ़िए… आपको सब समझ में आ जाएगा।
यूपी के ओरैया जिले में एक पुलिस स्टेशन है- सहार। इसी सहार पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले एक खेत में एक नौजवान बुरी तरह जख्मी हालत में तड़पता मिला। उसे गोली लगी हुई थी। ये तारीख थी 19 मार्च की। लोगों ने जब ये मंजर देखा, तो उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी और नौजवान को अस्पताल पहुंचाया गया। लड़का तीन दिनों तक अस्पताल में तड़पता रहा। ठीक से पानी तक नहीं पी सका और आखिरकार उसकी मौत हो गई। जाहिर ये गोली लगी थी तो मामला कत्ल का ही था। (UP Murder )
UP Murder – महज 14 रोज पहले हुई थी मारे गए लड़की की शादी
अब पुलिस ने जांच शुरू की। सिर्फ लड़के के परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में कोहराम मच गया। वजह दो थी। एक तो दिलीप यादव नाम के इस लड़के की उम्र महज 22 साल की थी। और दूसरा ये कि अभी चंद रोज़ पहले यानी 5 मार्च को ही उसकी शादी हुई थी। यानी शादी के महज 14 रोज बाद ही उसकी हत्या हो गई। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ये कैसे हो गया? सबसे ज्यादा बुरी हालत तो उसकी नई नवेली दुल्हन की थी, जो शादी के 14 रोज के अंदर ही बेवा हो चुकी थी।
UP Murder – सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध शख्स
अब पुलिस ने मौका ए वारदात से लेकर गांव के आस-पास लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की शुरुआत की। बहुत बारीकी से मुआयना करने पर पुलिस को कैमरे में एक संदिग्ध शख्स नजर आया। नाम था रामजी नागर। इस आदमी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी था। पुलिस ने जब छानबीन आगे बढ़ाई तो पता चला कि 19 मार्च को वारदात का शिकार हुआ लड़का दिलीप किसी काम से कन्नौज गया था। वहां से जब वो लौट रहा था, तो रास्ते में कुछ लोगों ने अपनी गाड़ी खराब हो जाने की बात कहते हुए उससे मदद मांगी।
दिलीप मदद करने चला गया, लेकिन इन लोगों ने धोखे से आखिरकार एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसे गोली मार दी। उधर, रामजी नगर की पहले ही पहचान हो चुकी थी। अब पुलिस ने पहले रामजी नागर को गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर अनुराग यादव को। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि ये अनुराग उसी गांव का रहने वाला है, जिस गांव की मृतक दिलीप यादव की पत्नी है। अब कड़ियां एक दूसरे से जुड़ती जा रही थी।
सोशल मीडिया पर कातिल दुल्हन का वीडियो देखें-
https://x.com/ians_india/status/
UP Murder – अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दुल्हन ने रची साजिश
पता चला कि अनुराग असल में दिलीप की नई-नई दुल्हन प्रगति यादव का पुराना ब्वॉयफ्रेंड है। दोनों के बीच में पिछले चार सालों से अफेयर चल रहा है। ये बात अनुराग और प्रगति दोने के घर वाले जानते थे। लेकिन इसके बावजूद प्रगति के घर वालों ने उस रिश्ते को ना कह दिया और अपनी बेटी की शादी दूसरे गांव के रहने वाले दिलीप से करा दी। लेकिन शादी के बाद पुराना प्यार ऐसा ऊबाल मारने लगा कि प्रगति ने अपने आशिक अनुराग से बात की और फौरन ही दोनों ने प्रगति के पति दिलीप को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। उस दिलीप को जिसका कोई दोष नहीं था।
मेरठ के मुस्कान और साहिल की स्टोरी का नया पहलू देखें-
https://newschronicles.in/muskan-and-sahil/
प्रगति ने ही अनुराग को अपने पति की हत्या के लिए 1 लाख रुपये दिए। इसके लिए उसने अपने शादी के जेवर बेच डाले। जबकि अनुराग ने अपनी तरफ से 1 लाख रुपये और मिलाए और किराये के कातिल रामजी नगर को 2 लाख रुपये दिए कि वो दिलीप की हत्या कर दे। रामजी नागर ने वही किया। फिलहाल पुलिस ने प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग और रामजी को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन शूटर रामजी नागर के कुछ साथी इन पंक्तियों के लिए लिखे जाने तक फरार हैं।