UP Marriage Twist – कहते हैं दुनिया गोल है। संतकबीर नगर की अजीबोगरीब लव स्टोरी में ऐसा ही कुछ हुआ। आपको याद होगा कि यहां एक गांव में रहने वाले के शख्स ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी की शादी उसके ब्वॉयफ्रेंड से करवा दी थी। तब इस शादी की जबरदस्त चर्चा हुई। लोग कहने लगे कि ऐसे रिलेशन पर जब लोग एक दूसरे की हत्या तक कर देते हैं, बबलू ने अपनी पत्नी राधिका की शादी उसके ब्वॉयफ्रेंड विकास से करवा कर एक नई मिसाल पेश की है। कहा गया कि बबलू ने ये कहा है कि- तुम जाओ, बच्चों को मैं पाल लूंगा। लेकिन अब ये कहानी पलट गई है। (UP Marriage Twist)
UP Marriage Twist – बीवी की शादी करवा कर बबलू को हुआ अफसोस
बीवी के घर से चले जाने के बाद बबलू, उसके बच्चे और राधिका को ये अहसास हुआ कि जो कुछ हुआ वो ठीक नहीं हुआ। बच्चे बैठे-बिठाए मां से दूर हो गए और उधर मां अपने नए ससुराल में तड़पने लगी। बबलू के घर का पूरा सिस्टम बिगड़ गया। घर को संभालने वाली महिला की घर से दूर हो गई। ऐसे में बबलू को अपनी गलती का अहसास हुआ और अपनी बीवी की दूसरी शादी के चार दिन बाद वो पड़ोस के रहने वाले विकास के घर पहुंच गया, जो अब उसकी बीवी का दूसरा ससुराल है। बबलू ने विकास से अपनी बीवी को वापस लौटाने की फरियाद की।
शादी की वो खबर भी पढ़ लें। देखें न्यूज क्रॉनिकल्स की स्टोरी-
https://newschronicles.in/up-marriage-5782-2/
UP Marriage Twist – बिना मां के घर में तड़पने लगे बच्चे
विकास को भी बात समझ में आई और उसने राधिका को जाने दिया। उधर, राधिका को भी अहसास हो चुका था कि जो कुछ हुआ, वो ठीक नहीं हुआ। वो चुपचाप अपने पुराने पति बबलू के साथ अपने घर और बच्चों के पास लौट आई। यहां ससुराल में बहू की घर वापसी की लोगों ने अच्छी तैयारी की। उसके कमरे में अच्छे से सजाया गया। उसका स्वागत सत्कार किया गया। सबने कहा कि अब वो अपनी बहू और अच्छे से रखेंगे, जबकि बहू ने कहा कि अब दोबारा कहीं नहीं जाएगी। इधर, बच्चे भी मां को वापस पाकर खुश हो गए।
UP Marriage Twist – क्यों करवाई थी बीवी की शादी… बताया बबलू ने
अब सवाल ये है कि अगर सबकुछ ऐसा ही है, तो फिर राधिका की शादी विकास के साथ करवाई ही क्यों? इसका जवाब राधिका के पति बबलू ने दिया। बबलू ने कहा कि राधिका की विकास से मेल-जोल थी तो जरूर, लेकिन उसकी शादी लोगों के दबाव में आकर उसने करवा दी थी। उसने कहा कि जब ये मामला थाने पहुंचा, तो लोगों ने कहा कि राधिका जब विकास के पास गई है, तो उसकी शादी विकास से ही करवा दो। आनन-फानन में लोगों ने उसकी बीवी की शादी करवा दी और वो मना भी नहीं कर सका। जज्बाती हो कर तब उसे खुद कहा था, “तुम अपने प्रेमी के साथ खुश रहो। मैं बच्चों को संभाल लूंगा। लेकिन अब लगता है कि वो गलत था।”
आपको याद होगा जब शादी की पहली तस्वीरें सामने आई थी, तब राधिका काफी रो रही थी। ज्यादातर लोग इस शादी से दुखी ही थे। लेकिन अब इस कहानी का दी एंड हो चुका है।