Ujjain News : उज्जैन में एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर ऐसा खेल किया कि दूल्हा सन्नाटे में आ गया। दूसरे दिन फिर से दूल्हे अरमान अधूरे रह गए। लेकिन इसके बाद दुल्हन और उसके घरवालों की एक ऐसी सच्चाई सामने आई कि खबर चारों ओर फैल गई।
लुटेरी दुल्हनों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं, जब लड़कियां किसी से शादी करती हैं और शादी के एक दो दिन गुजरते ही मौके का फायदा उठा कर ससुराल से माल असबाब समेट कर फरार हो जाती हैं। लेकिन उज्जैन में ऐसी ही एक तथाकथित लुटेरी दुल्हन और उसके रिश्तेदारों को उनकी साजिश उल्टी पड़ गई।
नई नवेली दुल्हन कमरे में बंद.. बाहर पुलिस..
असल में यहां दूल्हे को अपनी नई नवेली दुल्हन पर पहले ही शक हो गया था। यही वजह है कि शादी के दो दिन बाद जब दुल्हन ने धोखे से रफ्फूचक्कर होने की कोशिश करने लगी तो ससुराल वालों ने उसे और उसकी दो रिश्तेदारों को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। फिर तो वहां अलग ही ड्रामा हुआ।
शादी के समय से ही वसूली अभियान हो गया था चालू
अब कहानी समझिए। 35 साल के ड्राइवर संजय बैरागी की शादी में देर हो रही थी। उसने अपने मौसा से बात छेड़ी और मौसा ने उसे वीडियो कॉल पर दो लड़कियां दिखाई। उसे इंदौर की एक लड़की भावना मराठे पसन्द आ गई। फिर क्या था? फटाफट कोर्ट मैरिज हुई। लेकिन शादी के समय ही लड़की के रिश्तेदारों ने दूल्हा संजय और उसके घरवालों से 1.91 लाख रुपए ले लिए।
दुल्हन ने सुहागरात पर किया ऐसा खेल कि हो गया शक
यहां तक तो ठीक था, लेकिन असली खेल सुहाग रात से शुरू हुआ। सुहाग रात पर लड़की ने दूल्हे से तबीयत खराब होने की बात कह कर दूरी बना ली। दूसरे दिन फिर दूरी बना ली। अब दूल्हे को शक होने लगा और दूल्हे के साथ साथ उसके घरवालों को भी लड़की पर डाउट हुआ। बस, वो अब तैयार थे। जैसे ही लड़की ने वहां से भागने के लिए अपने तथाकथित रिश्तेदारों को बुलाया, लड़के वालों ने सबको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल जांच जारी है। रैकेट बड़ा लग रहा है।