TMKOC – मुश्किलों से जूझ रहे सोढी का साथ देंगे सिंगर मीका सिंह, जानिए क्या करने की है तैयारी

TMKOC – लगता है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) फेम वाले गुरुचरण सिंह सोढी की परेशानियों का अब अंत होने वाला है। सोढी पिछले लंबे वक्त से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और इसी वजह से मानसिक अवसाद  से भी गुजर रहे हैं। बीच में वो एक लंबे वक्त के लिए बिना किसी को बताए घर से गायब हो गए थे और तब उनके घर वालों के साथ-साथ उनके चाहने वालों की भी सांसें अटक गई थी। लेकिन अब सोढी की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ है जिससे उम्मीद जगी है।

गुरुचरण सिंह सोढी को मिला मीका का साथ

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने गुरुचरण सिंह सोढी का इस मुश्किल वक्त में साथ देने का ऐलान किया है। बहुत मुमकिन है कि आने वाले दिनों में दोनों एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करें और इससे गुरुचरण सिंह सोढी की परेशानियां कम हों। सोशल मीडिया पर सोढी और मीका सिंह एक वीडियो में साथ-साथ नजर आ रहे हैं। साथ में भंगड़ा कर रहे हैं। इस वीडियो पर सोढी और मीका दोनों के चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी है।

इंस्टा पर दोनों के मिलन का वीडियो देखें-

https://www.instagram.com/reel/

‘तारक मेहता..’ में गाड़े थे एक्टिंग के झंडे

आपको याद होगा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में गुरुचरण सिंह सोढी ने रौशन सिंह का किरदार निभाया था और कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन बाद में साल 2020 किसी वजह से उन्होंने काम छोड़ दिया और आध्यात्म की राह पर चलने लगे। इसके बाद वो दिल्ली के अपने घर से किसी को बिना कुछ बताए गायब भी हो गए थे। फिर वो वापस तो आ गए, लेकिन लग रहा था कि उनकी परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है। अब जब मीका सिंह साथ आए हैं, तो देखना ये होगा कि गुरुचरण सिंह सोढी की जिंदगी में नया क्या होता है।

Sky Force – अक्षय कुमार की नई एक्शन पैक्ड फिल्म ने आने से पहले ही मचाया धमाल

About The Author