Taslima Nasrin On Islam : मुस्लिम लेखिका ने इस्लाम को लेकर कह दी ये चुभने वाली बात.. घूम जाएगा दिमाग..

Taslima Nasrin On Islam – बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन अपने विवादित और बेबाक बातों की लिए जानी जाती हैं। रविवार को दिल्ली साहित्य महोत्सव के दौरान उन्होंने ऐसी ही एक बात कही, जो बहुतों को चुभ सकती है। तस्लीमा ने कहा कि जब तक इस दुनिया में इस्लाम है, आतंकवाद भी रहेगा। तस्लीमा ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले और 2016 में ढाका होली आर्टिजन बेकरी में हुए अटैक का जिक्र करते हुए ये बात कही। (Taslima Nasrin On Islam)

Taslima Nasrin On Islam – 1400 सालों में इस्लाम जरा भी नहीं बदला

उन्होंने कहा कि इस्लाम में पिछले 1400 सालों में कोई तब्दीली नहीं हुई और जब तक इसमें वक्त के सात तब्दीली नहीं होगी, तब तक आतंकवाद पैदा होता रहेगा। उन्होंने कहा कि जब लोगों की आस्था इंसानियत और तार्किक सोच से ऊपर हो जाती है, तो फिर इंसान अंधाधुंध फैसले करने लगता है। ढाका में बहुत से लोगों की जान सिर्फ इसलिए ले ली गई कि वो कलमा नहीं पढ़ पाए। इससे ज्यादा अजीब और दुखद भला क्या होगा?

Taslima Nasrin On Islam – मदरसों में सिर्फ धार्मिक किताब पढ़ना ठीक नहीं

तस्लीमा ने कहा कि मुस्लिम धार्मिक स्कूलों यानी मदरसों में सिर्फ एक ही धार्मिक किताब पढ़ाई जाती है। बाकी किसी और चीज की तालीम नहीं दी जाती। ये खतरनाक है। बच्चों को दुनियावी चीज़ों और ज्ञान से वंचित करना ठीक नहीं है। उन्होंने इसी कड़ी में यूरोप का भी जिक्र किया। तस्लीमा ने कहा कि वहां अब चर्च अजायबघर बनते जा रहे हैं। लोग उन्हें देखने आते हैं। मगर मुसलमान वहां अब भी मस्जिदें बनाने में लगे हैं।

अमेरिकी यूट्यूबर ने भारत को लेकर क्या कहा कि गुस्सा हुए लोग-

https://newschronicles.in/nick-maddock-auto-draft/

तस्लीमा का नजरिया आप हिंदुस्तान टाइम्स में भी पढ़ सकते हैं-

https://www.hindustantimes.com/india-news/

Taslima Nasrin On Islam – तस्लीमा नसरीन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की

तस्लीमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की और कहा कि इंसानों के हक का पैमाना धर्म नहीं, बल्कि इंसानियत होना चाहिए। तस्लीमा ने भारत को अपना घर बताया और कहा कि वो दिल्ली और कोलकाता में रही और यहां उन्हें अपने घर जैसी अनुभूति हुई। जबकि वो इससे पहले अमेरिका में करीब 10 साल रहीं, लेकिन वहां वो जुड़ाव महसूस नहीं कर सकी।

Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे

About The Author