Sonu Nigam Kannada Controversy – कन्नड़ भाषा और कन्नड़ लोगों का अपमान करने के इल्जाम में फेमस सिंगर सोनू निगम पर कुछ लोगों ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। इन का कहना है कि पिछले दिनों कर्नाटक में एक स्टेज परफर्मेंस के दौरान सोनू निगम कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम हमले से जोड़ कर उनका अपमान किया है। लेकिन अब सोनू निगम ने स्टेज शो के दौरान कन्नड़ गाने की मांग करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग उकसाते हैं, उनको उसी समय रोकना जरूरी है नहीं ये बवासीर बन जाता है बाद में। (Sonu Nigam Kannada Controversy)
Sonu Nigam Kannada Controversy – पहले समझिए पूरा मामला क्या है?
अब आइए सिलसिलेवार तरीके से संक्षेप में पूरा मामला समझते हैं। 2 मई को सोनू निगम बेंगलुरु में एक स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। अभी सोनू ने पहला ही गाना गाया था, तब तक कुछ लड़के कन्नड़-कन्नड़ चिल्लाते हुए सोनू निगम से कन्नड़ में गाने की मांग करने लगे। कन्नड़ गाने की मांग करने वालों का लहजा सोनू को नागवार गुजरा। उन्हें लगा कि मानों वो कन्नड़ कन्नड़ चिल्ला कर उन्हें धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर उन्होंने स्टेज से ही अच्छी खासी ज्ञान की घुट्टी पिला दी।
Sonu Nigam Kannada Controversy – कन्नड़ गाने के मांग को पहलगाम से क्यों जोड़ा?
सोनू ने कहा, “कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़.. इसलिए पहलगाम में वो हादसा हुआ है। मैंने सभी भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन मेरे जीवन के सबसे अच्छे गाने कन्नड़ में हैं। जब मैं आपके बीच आता हूं, तो बहुत प्यार से आता हूं। हम रोज शो करते हैं, लेकिन जब भी कर्नाटक में कहीं शो होते हैं, तो हम बहुत इज्जत से आते हैं क्योंकि आप लोगों ने हमें अपना परिवार माना है। लेकिन आप मेरे साथ इस तरह से नहीं कर सकते।” जाहिर है, सोनू कन्नड़ गाने के मांंग से नहीं, बल्कि उन्हें धमकाने वाले लहजे में कन्नड़ गाना गाने के लिए बोलने से खफा थे।
सोनू निगम ने शो के दौरान कन्नड़ कन्नड़ चिल्लाने वालों को आड़े हाथों लिया था-
https://x.com/daacsaabh/status/
सोनू निगम ने बेंगलुरु विवाद के बाद एक वीडियो में क्या सफाई दी, देखिए-
https://x.com/harishupadhya/status/
न्यूज क्रॉनिकल्स की ये खबर वाकई हैरान करने वाली है. ऐसा भी हो सकता है?-
https://newschronicles.in/gujrat-news-today-auto-draft/
Sonu Nigam Kannada Controversy – सोनू निगम के खिलाफ हुआ केस दर्ज
मगर इसके बाद कर्नाटक रक्षणा वेदिके नाम के एक संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। जिसके बाद सोनू निगम मानों और गुस्से में आ गए हैं। उन्होंने इंस्टा पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कन्नड़ गाने की मांग करना और उस मांग को लेकर बुली करने की कोशिश करना दोनों में फर्क है। अगर ऐसे लोगों को पहले ही ना रोक दिया जाए, तो ये बवासीर बन जाते हैं। जाहिर है, सोनू निगम इस बार झुकने के मूड में नहीं लग रहे हैं। अब देखिए आगे क्या होता है।