Sonam Raghuwanshi Case Update : राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि सोनम राज कुशवाहा के अलावा भी एक लड़के के संपर्क में थी। जानकारी के उसने सिर्फ मार्च महीने के 25 दिनों में ही यानी 1 मार्च से 25 मार्च के बीच इस नौजवान से फोन पर 112 बार बात की थी।
अब सवाल ये उठने लगा है कि आखिर ये लड़का कौन है? कहीं राज रघुवंशी के कत्ल की साजिश में इसका कोई रोल तो नहीं है? इस बीच बुधवार को मेघालय पुलिस जांच के सिलसिले में इंदौर पहुंची और उसने राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के घरवालों से बातचीत और पूछताछ की।
संजय वर्मा नाम का लड़का पुलिस के भी बना रहस्य
आज तक ने सोनम रघुवंशी के साथ एक रहस्यमयी किरदार की इस बातचीत को लेकर एक रिपोर्ट छापी है। इस रिपोर्ट सोनम जिस लड़के से इतनी बार बातचीत कर रही थी, उसका नाम संजय वर्मा है। हालांकि ये लड़का कौन है, कहां रहता है, सोनम से उसके क्या रिश्ते हैं, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।
क्या इस केस में अभी और लोग होंगे गिरफ्तार?
उधर, राजा रघुवंशी के कत्ल के बाद जब सोनम अंडरग्राउंड थी, इन दिनों में किन किन लोगों ने सोनम की मदद की, पुलिस फिलहाल ये भी पता लगाने में जुटी है। असल में सोनम के साथ एक ही बस में बनारस से गाजीपुर तक सफर करने वाली लड़की उजाला यादव ने ये जानकारी दी है कि सोनम को उस रोज बनारस के बस स्टॉप तक दो लड़के ड्रॉप करने आए थे। ये लड़के कौन थे, क्या ये भी राजा रघुवंशी की कत्ल की साजिश में सोनम का साथ दे रहे थे, ये सवाल भी अब उठने लगा है। इसी के साथ सवाल ये भी उठ रहा है कि सोनम की मदद करने वाले लोगों में कहीं संजय वर्मा नाम का वो शख्स तो शामिल नहीं है?
आजतक ने इस सिलसिले में रिपोर्ट प्रकाशित की है–
मेघालय पुलिस फिलहाल इस केस की जांच सारे पहलुओं को ध्यान में रख कर करने में जुटी है। क्योंकि उसे अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि बगैर किसी दुश्मनी के कोई लड़की शादी के महज चंद दिनों के बाद अपने पति की जान कैसे ले सकती है?