Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi – इंदौर से मेघालय हनीमून मनाने पहुंची सोनम रघुवंशी आखिरकार मिल ही गई। उसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बरामद किया है। सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ इंदौर से असम होते हुए मेघालय गई थी, मगर 23 मई को दोनों रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे।
इसके कुछ रोज बाद राजा रघुवंशी की लाश मेघालय के खाइयों में बरामद हो गई। मगर सोनम का कुछ भी पता नहीं चल रहा था। ऐसे सवाल ये भी उठने लगा था कि पता नहीं सोनम जिंदा भी है कातिलों का शिकार बन गई?

एक्स पर कर्नाड संगमा के पोस्ट का लिंक देखें-
https://x.com/SangmaConrad/status/
मगर अब जिस तरह से सोनम यूपी के गाजीपुर में बरामद हुई है, उसने मामले को नया रूप दे दिया है। सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके के एक ढाबे में मिली। वो घायल थी। जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। इस बीच मेघालय के मुख्यमंत्री कर्नाड संगमा ने एक्स पर जानकारी दी है कि मेघालय पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश के हैं। साथ ही सोनम को बरामद कर लिया गया है।
दैनिक भास्कर ने लिखा कि सोनम ने ही पति की हत्या करवाई. आप लिंक देखें-
https://www.bhaskar.com/local/mp/
मेघायल के सीएम कर्नाड संगमा ने खुल कर तो पूरी बात नहीं बताई है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने हमलावरों को मध्य प्रदेश का बताया है और सोनम के बरामद होने की बात कही है, उससे तो यही लग रहा है कि गुमशुदगी और कत्ल की इस साजिश मे शायद खुद सोनम भी शामिल थी। हिंदी के प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर ने ये खबर प्रकाशित की है।
Indore Couple Missing Case : सोनम अब भी लापता.. सफेद शर्ट, रेनकोट और CCTV की पहेली..