
Sonam Raghuvanshi Case. पति की हत्या में सोनम का निकला हाथ. शादी की तस्वीर और सोनम की लेटेस्ट तस्वीर.
Sonam Raghuvanshi Case – इंदौर से मेघालय पहुंची हनीमून कपल की गुमशुदगी और पति के कत्ल के मामले में एक ऐसा मोड़ आया है कि जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। पति राजा रघुवंशी का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसकी नवब्याहता पत्नी सोनम रघुवंशी ने किया था। मेघालय से लेकर इंदौर तक के पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि सोनम का एक और लड़के से अफेयर था। इस वजह से वो राजा रघुवंशी से हुई अपनी शादी से खुश नहीं थी और उसने साजिश रच कर सुपारी किलर्स की मदद से अपने नये-नवेले पति का कत्ल करवा दिया।
ऐसे शुरू हुई घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर एक कत्ल की भयानक साजिश
सोनम और राजा मेघालय घूमने गए थे। जहां से 23 मई को दोनों रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। दोनों का मोबाइल फोन नॉट रिचेबल हो गया। जिसके बाद घर वाले परेशान हो गए और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मेघालय पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और कुछ दिनों के बाद राजा रघुवंशी की डेड बॉडी मेघालय के ही एक खाई से बरामद कर की। उसकी लाश के बाद एक तेज धार हथियार भी पड़ा था। जिससे ये तो साफ हो गया कि राजा का कत्ल किया गया है। लेकिन सोनम का कुछ भी पता नहीं चल रहा था।
सोनम एक सीक्रेट नंबर से इंदौर में किसी से बात कर रही थी
इस बीच पुलिस को पता चला कि सोनम के पास एक नहीं बल्कि दो मोबाइल फोन थे और इस दूसरे मोबाइल फोन से वो गायब होने से पहले और गायब होने के बाद खुफिया तरीके से इंदौर में किसी से बातचीत कर रही थी। पुलिस ने इस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया। बातचीत करने वाले नंबरों को ट्रेस किया और फिर इंदौर से एक-एक कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ये कहानी तकरीबन साफ हो गई कि सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिल कर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।
इंदौर में तीन लोगों को गिरफ्तारी के बाद सामने आई सोनम रघुवंशी
उधर, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.. इधर यूपी के गाजीपुर में सोनम एकाएक एक ढाबे में प्रकट हो गई। उसकी हालत खराब थी। उसने कहा कि वो बात करने की हालत में भी नहीं है। उसने ढाबे वाले से मोबाइल फोन मांग कर अपने घर वालों से बात की और बताया कि वो सकुशल है। हालांकि जब छानबीन आगे बढ़ी तो पता चला कि सोनम ने ही अपने प्रेमी के जरिए इस पूरे कांड को अंजाम दिलवाया था। फिलहाल सोनम गाजीपुर पुलिस की हिरासत में है।
न्यूज क्रॉनिकल्स ने पहले ही कर दिया था खुलासा. पढ़ें-
https://newschronicles.in/sonam-raghuvanshi-raja-raghuvanshi-8595-2/
इस सिलसिले में आप न्यूज 18 की रिपोर्ट भी देख सकते हैं-
https://hindi.news18.com/news/madhya-
मेघालय के एक लोकल गाइड ने पुलिस को दिया था सुराग
इससे कुछ रोज़ पहले मेघालय के एक गाइड ने कुछ ऐसा ही इशारा किया था। उसने बताया था कि उसने सोनम और राजा के साथ तीन और हिंदी स्पीकिंग लोगों को मेघालय में देखा था। गाइड का कहना था कि चूंकि वो हिंदी नहीं जानता है, इसलिए उसने उनकी बातचीत तो समझ में नहीं आई। लेकिन जब सोनम और राजा रघुवंशी गायब हो गए तो वो समझ गया कि ये वही कपल है, जिसे उसने पहले देखा था। उसने ये बात पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने सोनम और राजा से जुड़े मेघाल के बाहर के संभावित कातिलों के बारे में पता करना शुरू किया और इस राज का खुलासा हुआ।
Indore News : हनीमून.. पति-पत्नी की गुमशुदगी और फिर पति का कत्ल, एक चौंकाने वाली मिस्ट्री..