Shocking Tricolor Video – सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो आपको चौंका भी सकता है और गुस्से से भर भी सकता है। जिस तिरंगे के लिए हजारों लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी, जिस तिरंगे पर पूरे देश को मान है, इसी देश में रहने वाले कुछ लोग उस तिरंगे का खुलेआम अपमान करने से भी बाज नहीं आते। नया वीडियो कुछ ऐसा ही है, जिसमें एक तरबूज वाला, तिरंगा यानी राष्ट्रीय ध्वज का झाड़ा बनाकर उससे अपने ठेले पर रखे तरबूज साफ करता दिख रहा है। (Shocking Tricolor Video)
वीडियो दिल्ली के किसी लोकेशन की हैं। ठीक जगह की, ये तो साफ नहीं है। लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का तिरंगे को एक डंडे से बांध कर उससे अपने ठेले पर रखे तरबूज के धूल झाड़ता हुआ दिख रहा है। ये देख कर वीडियो बनाने वाला शख्स गुस्से से भर जाता है और लड़के को आवाज लगा कर अपने पास बुलाता है। लड़के से पूछता है कि ये हाथ में क्या है, तो वो बताता है कि ये झाड़ा है जिससे वो साफ सफाई करता है।
Shocking Tricolor Video – कैमरे के सामने रुकवाया अपमान
इस पर वीडियो बनाने वाला शख्स उसे डांटते हुए इस डंडे से बंधे तिरंगे को खोलने के लिए कहता है और चेतावनी देता है कि वो आइंदे ऐसा नहीं करेगा। वो लड़का अपनी गलती स्वीकार करता है और तिरंगे को डंडे से खोल कर अलग करता है। लेकिन इस वीडियो का सबसे हैरान करने वाला पहलू सबसे आखिर में सामने आता है। वो ये कि लड़के ने तिरंगे का हरा हिस्सा पहले ही उससे फाड़ कर अपने पास रख लिया था, जबकि केसरिया, सफेद और अशोक चक्र वाले हिस्से को झाड़-पोंछ के लिए इस्तेमाल कर रहा था।
Shocking Tricolor Video – लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है और लड़के पर कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि लड़के ने पूरे होशो-हवास में जानबूझ कर ऐसा किया था। उसने हरे रंग को तो तिरंगे से अलग कर लिया, लेकिन बाकी की कद्र नहीं की। ऐसे में उसे माफ करना कतई सही नहीं है। उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। टाइम्स एलजेब्रा नाम के एक न्यूज हैंडल ने इस वीडियो को शेयर किया है। आपको वीडियो देखना चाहिए।
https://x.com/TimesAlgebraIND/status/
क्राइम की एक हैरत भरी खबर भी पढ़ें-