
Shocking Rape Case. Police arrested 85 old in child rape.
Shocking Rape Case – जब ये मुकदमा कोर्ट में पहुंचेगा तो शायद जज साहब भी इस सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर गुनहगार को क्या और कैसी सजा दें? क्योंकि ये मामला है ही कुछ ऐसा। यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने महज ढाई साल की एक बच्ची के साथ रेप के इल्जाम में 85 साल के एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। एक ऐसे बुजुर्ग को जो ठीक से चल भी नहीं सकता। पुलिस वालों ने जब उसे गिरफ्तार किया, तो उसे सहारा देकर पहले थाने तक लाना पड़ा और फिर अदालत में पेश करना पड़ा। (Shocking Rape Case)
Shocking Rape Case – बुजुर्ग ने बच्ची को अकेला पाकर की ज्यादती
मामला बुलंदशहर के गांव बुकलाना का है। जहां पुलिस ने 85 साल के सागर सिंह लोधी को गिरफ्तार किया है। असल में ढाई साल की जिस बच्ची के साथ इस बुजुर्ग ने रेप की वारदात को अंजाम दिया, उस बच्ची की मां सागर सिंह लोधी के मकान में साफ सफाई के लिए जाया करती थी। इस दिन जब वो साफ सफाई के लिए गई, तो बच्ची भी साथ में थी, जो घर की छत पर खेलने लगी। छत पर बने एक कमरे में वो बुजुर्ग सागर सिंह लोधी भी रहता है।
मां तो अपना काम-काज कर नीचे चली आई, लेकिन कुछ ही देर में मां और आस-पास के लोगों को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। अब लोग भागे-भागे छत की तरफ गए। लेकिन ऊपर जाकर उन्होंने जो मंजर देखा, उस पर यकीन करना ही मुश्किल हो गया। बच्ची को छोड़ कर अस्त-व्यस्त हालत में बुजुर्ग सागर सिंह भागने की कोशिश कर रहा था, जबकि बच्ची वहीं पड़ी-पड़ी तड़प रही थी। बच्ची के निजी अंगों से खून आ रहा था। लोगों ने किस तरह बच्ची को संभाला और पूछने पर उसने ईशारे से सागर सिंह लोधी के ज्यादती करने की बात बताई।
सोशल मीडिया पर इस सिलसिले में कई पोस्ट हैं-
https://x.com/SachinGuptaUP/status/
रेप से जुड़ी एक और हैरान करने वाली खबर पढ़ें-
https://newschronicles.in/allahabad-high-court-5460-2/
Shocking Rape Case – आरोपी बुजुर्ग ठीक से चलने में भी लाचार
इस बीच लोगों ने बुजुर्ग को मौके पर ही काबू कर लिया और फिर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने सागर सिंह लोधी को गिरफ्तार कर लिया। गांव वालों के साथ-साथ खुद पुलिस भी आरोपी की हालत और उसकी उम्र देख कर हैरान हो गए। लोगों को ये समझ में नहीं आया कि आखिर वो रिएक्ट करें, तो कैसे करें। बुजुर्ग की हालत अपने आप में ऐसी है कि वो ठीक से चल भी नहीं सकता। लेकिन इसके बावजूद उसने एक इतनी छोटी बच्ची के साथ रेप कर डाला। इस सिलसिले में बच्ची के दादा की शिकायत पर बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Warangal Sex Racket : 4300 कंडोम, 2 किलो गांजा और अश्लील वीडियो.. माइनर गर्ल्स का सेक्स रैकेट