Shocking News – नाचते-नाचते LOVE हुआ, स्टेज पर ही शादी हुई.. डांसर से शादी का वीडियो VIRAL

Shocking News – कई बार लोग बड़ी शान से कहते हैं, “ई बिहार हव भैया.. हियां कुछ भी हो सकाला..” यानी ये बिहार ये भैया यहां कुछ भी हो सकता है। इन तस्वीरों को देख कर लगता है कि कहने वाले सही करते हैं। शादी जिंदगी का एक बेहद अहम फैसला होता है। इंसान सोच समझ कर किससे और कब शादी करनी है, ये तय करता है। लेकिन दिल के हाथों कई बार इंसान इतना मजबूर हो जाता है कि उसके पास सोचने-समझने का वक्त ही नहीं बचता। (Shocking News)

अब इन तस्वीरों को देखिए। तस्वीरें बिहार की बताई जा रही हैं। जहां किसी फंक्शन के दौरान डांस का प्रोग्राम चल रहा था। सैकड़ों लोगों के साथ ये नए उम्र का लड़का भी डांस का लुत्फ उठाने महफिल में पहुंचा था। उधर, डांसर अपने मूव्स दिखा रही थी और इधर ये लड़का हर मूव के साथ दिल हारता जा रहा था। फिर आखिर में जो कुछ हुआ, वो किसी ने नहीं सोचा था।

ऑर्केस्ट्रा के स्टेज पर कर ली शादी.

स्टेज पर हुई शादी का वीडियो देखें-

https://x.com/shivaydv_/status/1889877038477242865

पहले साथ में लगाए ठुमके फिर कर ली शादी

लड़के ने पहले स्टेज पर लड़की के साथ जम कर ठुमके लगाए फिर एक ही झटके में लड़की को पकड़ कर उसकी मांग में इंस्टैंट प्यार का सिंदूर भर दिया। लड़की हल्का विरोध करती रही, मगर मुस्कुराती रही और फिर इस तरह दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। सोशल मीडिया में छाई खबरों के मुताबिक लड़की बंगाल की है। डांस करके गुजारा करती है, जबकि लड़का बिहार का रहने वाला है। अब से पहले तक दोनों एक दूसरे को जानते तक नहीं थे, लेकिन स्टेज में ही दोनों की मुलाकात क्या हुई, दोनों एक दूसरे के हाथों अपना दिल हार बैठे और शादी भी कर ली।

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को ओढ़ाई चुनरी

मांग  के सिंदूर भरने के साथ ही लड़के ने अपनी नई नवेली दुल्हन को स्टेज पर ही चुनरी भी ओढ़ाई और बाहों में भर कर तस्वीरें भी खिंचवाई। अब दोनों के लिए इस चट मुहब्बत-पट ब्याह वाली  लव स्टोरी को सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। कई लोग लड़के के हौसले की दाद देते भी नहीं थक रहे। असल में ऐसे ऑर्केस्ट्रा में डांस करने वाली लड़कियों को बहुत तवज्जो नहीं देते। लेकिन ऐसे पेशे में होने के बावजूद लड़के ने प्यार का जो मान रखा है, उसकी बदौलत उम्मीद की जाती है कि आने वाले दिनों में लड़की की जिंदगी पूरी तरह संवर जाएगी।

About The Author