Skip to content
News Chronicles

News Chronicles

Curious. Connected. Confident.

Primary Menu
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • जनरल
  • Shocking news – आशिक़ से 80 लाख रुपये के गिफ़्ट बटोर कर फुर्र हुई लड़की, थाने पहुंचा लड़का
  • जनरल

Shocking news – आशिक़ से 80 लाख रुपये के गिफ़्ट बटोर कर फुर्र हुई लड़की, थाने पहुंचा लड़का

News Chronicles February 7, 2025
ccc

प्रतीकात्मक तस्वीर. सौ- Pexels.

मध्य प्रदेश के रीवा में हैरान करने वाला मामला

तीन साल तक चला लड़का-लड़की में प्यार

प्यार में दिए डायमंड रिंग, आई फोन और बहुत कुछ

लड़की शहर के पूर्व विधायक की भतीजी निकली

Shocking news – किसी ने ठीक ही कहा है कि इश्क़ और धोखा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब तक इश्क चल रहा है, चल रहा है… लेकिन किसके इश्क का सिक्का कब पलट जाए, ये कोई नहीं जानता। अब मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले विवेक को ही लीजिए। विवेक को एक लड़की से प्यार हुआ। सच्चा प्यार। उसने लड़की पर सबकुछ वार दिया। डायमंड रिंग, आई फोन, चश्मा, महंगी घड़ी, कपड़े और न जाने क्या-क्या। जरूरत के वक्त कई बार उसने अपनी माशूका को मदद के तौर पर कैश भी दिया। लेकिन जब मुहब्बत निभाने की बारी आई तो विवेक के साथ उसकी माशूका खेल कर गई। उसने विवेक को छोड़ कर अपने पुराने आशिक से सगाई कर ली। (Shocking news)

गिफ़्ट तो लिए ही, 45 लाख की शॉपिंग भी कर ली

अब इश्क में लुट कर विवेक पुलिस के दरवाजे पर पहुंचा है और उसने माशूका के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विवेक ने पुलिस को बताया है कि उसका आस्था नाम की लड़की के साथ तीन साल तक अफेयर चला और इस दौरान उसने आस्था पर 80 लाख रुपये खर्च किए। जो गिफ्ट दिए, वो तो दिए ही, आस्था ने उसे इश्क के झांसे में लेकर 45 लाख रुपये की शॉपिंग भी कर ली। लेकिन अंत में उसने उसे धोखा दे दिया।

दोनों का ताल्लुक शहर के संपन्न घरानों से

विवेक अच्छे घर से है, तो आस्था भी किसी कमजोर बैकग्राउंड से नहीं है। आस्था उर्मलिया पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया की भतीजी बताई जाती है। जबकि खुद उसके पिता जनपद के अध्यक्ष रहे हैं। मुहब्बत में धोखा तो अक्सर हो जाता है, लेकिन धोखे में कोई किसी से 80 लाख रुपये झटक ले, ऐसा आम तौर पर नहीं होता। इसलिए जब पुलिस को इस केस में शिकायत मिली, तो उसे समझ ही नहीं आया कि वो करे तो क्या करे। बाद में पुलिस ने कानूनी सलाह ली और आस्था के खिलाफ धोखे का केस दर्ज किया। फिलहाल मोहतरमा फरार हैं।

A stylish man with a backpack boards a tram in bustling Budapest, Hungary, during the day.
News Chronicles

About The Author

News Chronicles

News Chronicles

See author's posts

Continue Reading

Previous: Crime news in Hindi – शराब का नशा, गोद में रशियन लड़की को बिठा कर ड्राइविंग.. भयानक अंजाम
Next: Aadhaar rule change – अब निजी कंपनियां भी उठा सकेंगी आधार ऑथेंटिकेशन का फायदा, नोटिफिकेशन जारी

Related Stories

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
How to reduce fat naturally
  • जनरल

How to reduce fat naturally : आपके मोटापे की समस्या को दूर कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, अभी नोट करें

Rahul Bhattacharya August 4, 2025

You may have missed

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250805-WA0092(1)
  • स्पोर्ट्स

Mohammed Siraj : बिरयानी से दूरी और कोहली का मोटिवेशन.. ये है सिराज की कामयाबी की कहानी

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250804-WA0083
  • ऑटो

Tesla new charging station: भारत के बाजार में छाने की तैयारी, पहले शो रूम और अब चार्जिंग स्टेशन

Tarun Dhalla August 4, 2025
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
2025 Copyright © All rights reserved. Newschronicles. | MoreNews by AF themes.