Shocking news – केक में छुपाई सोने की प्रपोजल रिंग गर्लफ्रेंड खा गई, ब्वॉयफ्रेंड देखता रह गया

Shocking news – ये दुनिया वाकई रंग बिरंगी है। यहां हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा जरूर होता है, जिसके बारे में सुन कर हैरानी होती है। कभी दुख होता है, तो कभी हंसी भी आती है। आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुन कर आपको समझ में नहीं आएगा कि आप हंसे या फिर हैरान हों। (Shocking news)

केक में सोने की रिंग का अजब आइडिया

चीन में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से मन ही मन प्यार करता था। लेकिन उसे प्रपोज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दोनों अक्सर मिलते थे। साथ घूमते थे, घंटों बातें भी होती थी। लेकिन लड़के के मन की बात मन में ही रह जाती थी। इस बीच एक रोज़ लड़के को एक आइडिया सूझा। उसने सोचा कि क्यों ना गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में एक केक दी जाए और उसी केक में प्रपोज करने के लिए सोने की रिंग भी छुपा दी जाए। गर्लफ्रेंड केक काटे और काटते ही अंदर से रिंग निकल आए और उसे सरप्राइज़ मिले।

जब हो गया आइडिया का कबाड़ा

आइडिया तो बढ़िया था। लेकिन जब इसे अमल में लाने का मौका आया, तो सब कबाड़ा हो गया। हुआ यूं कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड लियू के लिए एक शानदार रेस्टोरेंट में एक प्यारा और टेस्टी का कप-केक बेक करवाया और शेफ की मदद से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खरीदी गई एक सोने की रिंग उस कप-केक में छुपा दी। तय वक्त पर गर्लफ्रेंड आई, बातें हुई और फिर लड़के ने कप-केक पेश कर दी। सोचा कि अभी गर्लफ्रेंड केक के टुकड़े करेगी और उसे सरप्राइज मिल जाएगा। लेकिन हुआ कुछ और। लड़की ने पूरा का पूरा कप-केक उठा कर सीधे मुंह में डाल लिया और खाने लगी।

ऐसे हुआ रिंग वाला प्लान फेल

ब्वॉय फ्रेंड अपना प्लान फेल होता देख घबरा गया। लेकिन इससे पहले कि उसे कुछ समझ आता, रिंग लड़की के दांतों में लगा और उसने उसे मुंह से बाहर निकाल लिया। लड़की ने कहा कि पहले उसे लगा कि शायद रेस्टोरेंट वालों की लापरवाही से केक में कोई बेकार की चीज आ गई है। लेकिन जब उसने देखा कि ये तो प्रपोजल रिंग है, तो वो सरप्राइज्ड भी हुई और खुश भी। आखिरकार लियू ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को निराश नहीं किया और उसका प्रपोजल कुबूल कर लिया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर

चीन ये एक प्रमुख अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने ये खबर लिखी है। हालांकि इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद कोई गर्लफ्रेंड के पेटूपन का मजाक बना रहा है, तो कोई ब्वॉयफ्रेंड को सीख दे रहा है कि उसे खाने पीने की किसी चीज में ऐसी कोई चीज छिपानी ही नहीं चाहिए, जो खाने वाली चीज ना हो। आप क्या सोचते हैं, कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

About The Author