महाराष्ट्र में दिखा कुदरत का अद्भुत करिश्मा
बुजुर्ग महिला के शव से कपड़ा हटा कर देखता रहा लंगूर
लंगूर ने की ऐसी हरकत कि लोग अचरज में पड़ गए
Shocking news – कई बार बेज़ुबान जानवर कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसका सबब इंसानों के भी समझ में नहीं आता। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तब कुछ ऐसा ही हुआ, जब 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत पर एक लंगूर ने ना सिर्फ अपनी हाजिरी लगाई, बल्कि देर तक शव के पास बैठा रहा और अंतिम संस्कार स्थल तक भी गया। अब इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस लंगूर के साथ जरूर महिला का कोई का कोई आत्मिक जुड़ाव रहा होगा। बहुत मुमकिन है कि लंगूर पिछले जन्म में इस बुजुर्ग महिला का कोई करीबी रहा हो। फिलहाल इस अजीबोगरीब घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (Shocking news)
महाराष्ट्र के वरोरा तालुका के पिंपलगांव मारुति नाम के गांव में रहने वाली अनुसूया मारुति धवणे की मौत 29 जनवरी को हुई थी। अभी लोगों ने पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा ही था कि तभी कहीं से एक लंगूर वहां आ पहुंचा और धीरे से महिला के शव के करीब चला गया। और तो और इसके बाद शव के चेहरे कपड़ा हटा कर भी वो देर तक उसे देखता रहा और फिर अपने रास्ते चला गया। लंगूर ने बुजुर्ग महिला के चेहरे को छुआ और उनके चेहरे से कुछ ऐसे चश्मा हटा दिया मानों वो महिला के प्रति अपने प्यार और श्रद्धा का प्रदर्शन कर रहा हो।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखें-
https://x.com/News18lokmat/status/
लोग इस मंजर को देख कर हैरान थे, लेकिन कहानी इसके आगे भी रही। लंगूर महिला के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट पर भी पहुंचा और तब तक रुका रहा, जब तक कि संस्कार पूरा नहीं हुआ। इसके बाद जब लोग अस्थियां चुनने पहुंचे, तब भी लंगूर श्मशान के पास ही मौजूद था। गांव के लोग ये सबकुछ देख कर हैरान रह गए। हिंदू धर्म वैसे भी वानरों को भगवान के रूप से जोड़ कर देखा जाता है, क्योंकि हनुमान जी स्वयं वानर थे। ऐसे में बहुत से लोग इसे महिला के प्रति भगवान की विशेष कृपा से जोड़ कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पिछले जन्म में शायद ये लंगूर अनुसूया मारुति धवणे का कोई आत्मीय इंसान रहा होगा।
Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे