Skip to content
News Chronicles

News Chronicles

Curious. Connected. Confident.

Primary Menu
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • जनरल
  • Shocking news – आंखें न हुई फ़ोन का कवर हो गया, इस देश में लोग आंखों का कलर चेंज करवाने में जुटे
  • जनरल

Shocking news – आंखें न हुई फ़ोन का कवर हो गया, इस देश में लोग आंखों का कलर चेंज करवाने में जुटे

News Chronicles February 1, 2025
eyes

आंखें भी होती हैं दिल की ज़ुबां. सौ- पेक्सेल्स.

वो देश.. जहां लोगों को लगा नए किस्म का चस्का

लोग आंखों का रंग बदलवाने को करा रहे हैं सर्जरी

काला, भूरा, हरा, नीला.. मनचाही आंखों बनवा लो

Shocking news – अमीर और गरीब देशों के मसले भी कई बार इतने अलग होते हैं कि सुन कर समझ ही नहीं आता कि क्या वाकई उस देश में कुछ ऐसा ही चल रहा होगा? अब दुनिया के उस देश के बारे में जानिए, जहां के लोगों पर अपनी आंखों का कलर बदलवाने की अजीब सी सनक हावी हो गई है। जिसे देखो वही अपनी आंखों की पुतलियों का रंग बदलवाने में लगा है। कोई नीली आंखें चाहता है, कोई काली, तो कोई भूरी। मतलब आंखें ना हो गई मानों मोबाइल फोन का कवर हो गया। (Shocking news)

आंखों की ग़ुस्ताख़ियां माफ़ हों.. सौ- पेक्सेल्स.

यहां अलग ही लेवल का बवाल चल रहा है

खैर.. आइए मुद्दे पर आते हैं। ये कहानी है सुपर पावर अमेरिका की। जहां इन दिनों कुछ ऐसा ही चलन है। आप लोगों को अपने चेहरे से, मोटी नाक से, बड़े दांतों से और कई बार अपने बालों की बनावट से नाखुश होते हुए देखा होगा। आपने ये भी सुना कि अमूक से वाले शख्स ने अपने होठों की प्लास्टिक सर्जरी करवा ली। लेकिन अमेरिका में ये असंतुष्टि अलग ही लेवल पर चल रही है। वहां लोग अपनी आंखों का रंग चेंज करवा रहे है।

जिस रंग की आंख चाहिए, बनवा लो

कॉस्मेटिक सर्जरी के ज़रिए एक्सपर्ट्स लोगों की आंखों में नया रंग भरने में जुटे हैं और लोग अपनी नई-नई आंखों के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। आंखों की सर्जरी से इंसान अपने आंखों का रंग पक्के तरीके से यानी हमेशा के लिए चेंज कर सकते हैं। लॉस एंजेल्स में एक डॉक्टर हैं। डॉ. ब्रायन बॉक्सर वाचलर, वो इसी सर्जरी के लिए मशहूर हैं। 57 साल के ऑप्थॉमोलॉजिस्ट डॉ. वाचलर बताते हैं कि अब उनके पास ऐसे मरीजों की कोई कमी नहीं, जो आंखों का रंग बदलवाना चाहते हैं।

नए दौर में क्या-क्या देखना पड़ रहा है

उनका कहना है कि ये सर्जरी किसी भी इंसान को उसकी इच्छा के मुताबिक अपनी आंखों का रंग चुनने की इजाजत देती है। लोग उनकी क्लिनिक में आते हैं और पहले अलग-अलग रंग, और उनके कॉम्बिनेशन पर बातें करते हैं और तब आखिर में कॉस्मेटिक सर्जरी की जाती है। ऑपरेशन की इस प्रक्रिया का नाम केराटोपिग्मेंटेशन है। इसके तहत इच्छुक आदमी की आंखों के कॉर्निया में वही रंग डाल दिया जाता है, जिसकी उसे इच्छा होती है।

ब्रेस्ट एनलार्जमेंट तो फिर आई सर्जरी क्यों नहीं?

डॉ वाचलर कहते हैं कि इस दौर में फेसलिफ्ट सर्जरी, ब्रेस्ट एनलार्जमेंट जैसी चीज़ें हो रही हैं, तो आंखों का रंग बदलवाने में क्या अजीब बात है। एक अनुमान के मुताबिक ये सर्जरी महंगी है। एक आंख के लिए करीब 6 हजार डॉलर। यानी दोनों आंखों का रंग बदलवाने के लिए अगर इंडियन करंसी में होने वाले खर्चे की बात करें, तो ये दस लाख रुपये तक है। एक सवाल आपसे है। क्या अगर आपको मौका मिले, तो आप अपनी आंखों का रंग बदलवाना चाहेंगे?

Mahakumbh Shocking News – 27 साल से लापता पति कुंभ के मेले में अघोरी बन कर मिला, अब DNA का आसरा

A stylish man with a backpack boards a tram in bustling Budapest, Hungary, during the day.
News Chronicles

About The Author

News Chronicles

News Chronicles

See author's posts

Continue Reading

Previous: Budget Live – नए बजट में हुई मिडिल क्लास की चांदी, 12 लाख तक की सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं
Next: New Jobs – एजुकेशन लाइन में चाहते हैं शानदार करियर तो यहां है मौक़ा, सैलरी क़रीब 1.5 लाख तक

Related Stories

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
How to reduce fat naturally
  • जनरल

How to reduce fat naturally : आपके मोटापे की समस्या को दूर कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, अभी नोट करें

Rahul Bhattacharya August 4, 2025

You may have missed

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250805-WA0092(1)
  • स्पोर्ट्स

Mohammed Siraj : बिरयानी से दूरी और कोहली का मोटिवेशन.. ये है सिराज की कामयाबी की कहानी

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250804-WA0083
  • ऑटो

Tesla new charging station: भारत के बाजार में छाने की तैयारी, पहले शो रूम और अब चार्जिंग स्टेशन

Tarun Dhalla August 4, 2025
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
2025 Copyright © All rights reserved. Newschronicles. | MoreNews by AF themes.