Shocking news – हॉस्टल में पिज़्ज़ा मंगवाने पर लड़कियों को मिली ये अजीब सज़ा, हर कोई हैरान

पुणे के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल का अजीब फरमान

लड़कियों को पिज्जा खाने पर हैरान करने वाली सज़ा

मां-बाप की रहम की अपील भी काम न आई

Shocking news – कायदे कानून इंसानों की भलाई और एक सिस्टम बनाए रखने के लिए है। लेकिन कई बार कायदे कानूनों को लेकर जरूरत से ज्यादा सख्ती भी इंसानों को ही नुकसान पहुंचा देती है। ये मामला कुछ वैसा ही है। पुणे के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करने वाले चार लड़कियों को हॉस्टल से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि उन्होंने बाहर से ऑन लाइन पिज्जा मंगवा कर खाया था।

अब आप सोच रहे होंगे, तो इसमें गलत क्या है? पिज्जा तो आज की तारीख में नौजवानों की पहली पसंद है। ऐसे में अगर किसी ने पिज्जा खा भी लिया, तो ऐसा क्या हो गया? लेकिन शायद इस हॉस्टल के मैनेजमेंट का नजरिया कुछ और ही है।

पुणे के मोशी एरिया में मौजूद ये हॉस्टल सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट का है। इस हॉस्टल में करीब 245 लड़कियां रहकर पढ़ाई करती हैं। जाहिर है हॉस्टल है, तो प्रबंधन ने होस्टल के संचालन के लिए कुछ नियम कानून भी बना रखे हैं। इन्हीं नियमों के तहत बाहर से कुछ मंगवा  कर खाने पर पाबंदी है। लेकिन खबरों के मुताबिक इस नियम के बावजूद हॉस्टल की कुछ लड़कियों ने एक रोज पिज्जा मंगवा कर खा लिया। हालांकि मैनेजमेंट को पहले इसके बारे में जानकारी नहीं मिली। बाद में जब पता चला तो हॉस्टल मैनेजमेंट ने ये पता करने की शुरुआत की कि आखिर पिज्जा किन लड़कियों ने मंगवाया। लेकिन लड़कियों ने किसी का नाम नहीं लिया।

आखिरकार मैनेजमेंट ने उन चार लड़कियों को हॉस्टल से बाहर करने का फैसला किया, जिन पर पिज्जा मंगवाने का शक था। हॉस्टल ने पहले इस सिलसिले में एक नोटिस दिया। लड़कियों के माता-पिता को हॉस्टल में बुलाया गया और फिर लड़कियों को महीने भर के लिए हॉस्टल से निकाल दिया गया।

About The Author