Shocking Love Story – ऐसी अजीबोगरीब कहानी ना तो आपने पहले कभी सुनी होगी और ना ही शायद आगे कभी सुनेंगे। कहानी के बारे में डिटेल में बाद में बात करेंगे। पहले बस तीन लाइनों में पूरा माजरा समझने की कोशिश कीजिए।
- 24 फरवरी को लड़की की शादी हुई
- 25 फरवरी को सुहाग रात मनाया गया
- 26 फरवरी को लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया
आंय??? क्या.. क्या कहा?? जी वही कहा जो आपने सुना। शादी के तीसरे ही दिन नई नवेली बहू ने एक बच्चे को जन्म दिया और इसी के साथ ससुराल से लेकर मायके तक में भूचाल आ गया। मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले का है। जहां करछना इलाके के एक गांव में ऐसी अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। (Shocking Love Story)
सुहाग रात के फौरन बाद हुआ बच्चे का जन्म
इस गांव की एक लड़की की शादी 24 फरवरी को हुई थी। दूसरे गांव से धूम धड़ाके के साथ बारात आई। शादी की सारी रस्में निभाई गईं और अगले दिन यानी 25 फरवरी को बारात गांव से विदा हो गई। दूल्हे राजा बेहद खुश थे। लाइफ में नई-नई दुल्हन आई थी। मौका सुहाग रात का था। खैर… सुहाग रात को जो हुआ सो हुआ, लेकिन अगले दिन बहूरानी के पेट में दर्द शुरू हो गया। परेशान दूल्हे राजा अब अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर फौरन पास के अस्पताल में पहुंचे।
अस्पताल में जोर का झटका दुगने जोर से लगा
लेकिन दूल्हे समेत तमाम घरवालों को तब जोर का झटका दुगने जोर से लगा जब डॉक्टरों ने कहा कि बधाई हो आपकी बहू प्रेग्नेंट है और इन्हें तुरंत ऑपरेशन के लिए ले जाना होगा। दूल्हे को तो मानों काठ मार गया। कुछ देर के लिए समझ ही नहीं आया कि मामला है क्या? ई का हो गवा? खैर हैरानी… शर्म.. गुस्सा अपनी जगह है, मेडिकल इमरजेंसी अपनी जगह। घर वालों की इजाजत के बाद वाकई दुल्हन को ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया और दो घंटे के अंदर उसने एक हंसते-खिलखिलाते स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
बच्चा होते ही लड़की को मायके भेज दिया
अब जब मामला ही इतना अजीब था, तो इस मामले में अंजाम भी अजीब ही होना था। अब ससुराल वालों ने दुल्हन के मायके वालों से बात की। उनसे इस नए नवेले मेहमान के बारे में पूछा। लेकिन मायके वालों ने कहा कि उन्हें तो कुछ पता ही नहीं था। खैर पता था या नहीं, ये या तो मायके वाले जानते हैं या फिर खुद ऊपरवाला। लेकिन शादी के दो दिन के अंदर ही बच्चा हो जाने पर ससुरालवालों ने दुल्हन को बच्चे के साथ ही मायके भेज दिया।
“दामाद जी ही बच्चा है और किसी का नहीं”
लेकिन अभी इस कहानी में और भी मोड़ आने बाकी थे। दुल्हन के मायके वालों ने कह दिया कि बच्चा तो हमारे में दामाद जी का ही है। दोनों की कई महीने पहले शादी तय हुई थी, इसके बाद दोनों लगातार फोन पर एक दूसरे से बात भी करते थे। शायद कहीं मेल मुलाकात भी हुई हो। इसलिए ये बच्चा किसी और का नहीं बल्कि दमाद जी का ही है। हालांकि दूल्हे राजा इस बात से सख्त इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी शादी तय हुए ही चार महीने हुए थे, तो फिर बच्चा उसका कैसे हो सकता है। वो सवाल उठा रहा है कि चार महीने में भी कोई बच्चा जन्म लेता है क्या?
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक लिंक देखें-
https://x.com/DeepikaBhardwaj/status/
“दुल्हन ने लहंगा पहन कर छुपा ली प्रेग्नेंसी”
इसके बाद मामला पंचायत में भी गया। जहां लड़के वालों ने कहा कि दुल्हन ने जानबूझ कर ऐसा भारी भरकम का लहंगा अपनी कमर के काफी ऊपर पहन रखा था, जिसे देख कर किसी के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल था कि वो प्रेग्नेंट है। लेकिन अब सच्चाई सामने आ चुकी है। और तो और इसी वजह से दुल्हन से सुहाग रात पर भी अपने पति को पास फटकने नहीं दिया। इसलिए वो ना तो दुल्हन को अपना सकते हैं और ना ही नए अजनबी मेहमान को। जबकि लड़की वाले अड़े हैं कि बच्चा तो दामाद जी का ही है। बहरहाल, मामला पंचायत के पास है। लेकिन पंचायत भी क्या करे कभी इधर की सुन रही है, कभी उधर की।