
Shikhar Dhawan and MSD.
Shikhar Dhawan On MSD – कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें आप हमेशा मिस करते हैं। इंडियन क्रिकेट लवर्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी और शिखर धवन दो ऐसे ही किरदार हैं। दोनों नेशनल टीम से अलग हो चुके हैं। लेकिन अब भी उनके चाहने वाले ग्राउंड पर उन्हें मिस करते हैं। लेकिन अब इन्हीं दो लेजेंड्स में से एक ने दूसरे के बारे में एक ऐसा कमेंट किया है जिसने क्रिकेट की दुनिया का एक अनजाना सच सामने ला दिया है। शिखर धवन ने धोनी और उनकी कैप्टेनशिप को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। (Shikhar Dhawan On MSD)
धोनी की मौजूदगी होती है असरदार
असल में पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए शिखर धवन से धोनी की कैप्टेनशिप को लेकर एक सवाल पूछा गया। बदले में धवन ने अपना दिल खोल कर रख दिया। धवन ने कहा कि धोनी एक बेहद शांत खिलाड़ी हैं। वो मैच से पहले जितने शांत रहते हैं, मैच के बाद भी उतने ही शांत। लेकिन उनकी मौजूदगी बड़ी असरदार होती है। जब वो ग्राउंड पर होते हैं तो उनका ‘औरा’ आप महसूस करते हैं।
सोशल मीडिया पर ये पोस्ट देखें –
https://x.com/Vipintiwari952/status/
धोनी की आंखों में देखने से डर लगता है
धवन ने धोनी के अलावा वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में भी कुछ अनजानी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इन सारे खिलाड़ियों का अपना अलग ही स्टाइल ही है। धवन की मानें तो धोनी ना तो मैच से पहले ज्यादा बात करते हैं और ना ही मैच के बाद। उन्हें ये पता होता है कि उनकी टीम में कौन सा खिलाड़ी कैसा खेल सकता है और मैच कैसे जीता जा सकता है। शिखर धवन ने कहा कि उन्होंने धोनी को कभी चिल्लाते हुए नहीं देखा, लेकिन जब आप उनकी आंखों में देखते हों, तो डर सा लगता है।
Rajat Patidar – 50 लाख से सीधे 11 करोड़, किस्मत हो तो ऐसी.. जानिए RCB के नए कप्तान की जनम कुंडली