
Shefali Jariwala Husband. जानिए कौन हैं शेफाली के पति पराग त्यागी.
Shefali Jariwala Husband – ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने उनके चाहने वालों को गहरे दुख और अफसोस से भर दिया है। उनकी उम्र महज 42 साल की थी। इसके बावजूद उनकी मौत की शुरुआती वजह कार्डिएक अरेस्ट यानी हार्ट फेल होने को बताया गया। इसी के साथ अब लोग शेफाली के साथ-साथ उनके पति पराग त्यागी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। आखिर कौन हैं पराग त्यागी? कहां के रहने वाले हैं? क्या करते हैं? और उनकी शेफाली जरीवाला से शादी कैसे हुई? ये सारे सवाल लोगों के सामने हैं।
गाजियाबाद में इस जगह के रहने वाले हैं एक्टर पराग त्यागी
तो शेफाली जरीवाला की पराग त्यागी से हुई शादी के बारे में जानने से पहले आइए आपको ये बता देते हैं कि आखिर पराग त्यागी कौन हैं? पराग त्यागी मूल रूप से गाजियाबाद के मुरादनगर के रहने वाले हैं और एक शानदार मॉडल और अच्छे एक्टर हैं। पराग ने पवित्र रिश्ता सीरियल में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मराक्षस सीरियल में भी अच्छा काम किया। टीवी के पर्दे पर वो जब-जब आए उन्होंने ये जता दिया कि उनमें एक अच्छा कलाकार छुपा है। इसके अलावा ‘ए वेडनसडे’ और ‘सरकार 3’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की जोड़ी कैसे बनी?
खबरों के मुताबिक पराग से शेफाली जरीवाला की ये दूसरी शादी थी। पहले शेफाली ने संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। लेकिन कुछ समय के बाद में दोनों में मतभेद की शुरुआत हो गई और शेफाली ने हरमीत से तलाक ले लिया था। जाहिर है इसके बाद शेफाली थोड़ी डिस्टर्ब थीं। खबरों के मुताबिक इसी बीच एक दोस्त की ओर से दी गई पार्टी में शेफाली और पराग दोनों पहुंचे थे। यहीं दोनों की एक दूसरे मुलाकात हुई और आंखें चार हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मिलने जुलने का सिलसिला शुरू हो गया, जो करीब 4 सालों तक चला और आखिरकार दोनों विवाद के बंधन में बंध गए।
अमर उजाला ने भी शेफाली और पराग के बारे में खबर प्रकाशित की है-
https://www.amarujala.com/entertainment/
पराग और शेफाली जरीवाला की केमेस्ट्री जबरदस्त थी
शेफाली और पराग की जोड़ी मुंबई की सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने एक साथ टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिए’ सीजन 5 और सीजन 7 में भाग लिया था और तब दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब दोनों का साथ टूट चुका है। शेफाली हमेशा हमेशा के लिए सबसे दूर जा चुकी हैं। शेफाली की मौत बीती रात हो गई। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि पुलिस अभी इस मामले को इनवेस्टिगेट कर रही है।