Sharmishtha Panoli Case : शर्मिष्ठा को जेल भिजवाने वाला वजाहत है सबसे बड़ा नफरती, खुली पोल, हुआ फरार..

Sharmishtha Panoli Case – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंबॉयसिस की स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाला वजाहत खान एफआईआर दर्ज करवाकर खुद ही फरार हो गया है। ऐसे में अब उसकी भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बीच ये दावा किया जा रहा है कि वजाहत ने बेशक शर्मिष्ठा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का अनादर करने के जुर्म में एफआईआर दर्ज करवाई हो, खुद वो भी सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है।

Sharmishtha Panoli Case – वजाहत के खिलाफ भी दर्ज हुआ केस

अब अकेले बंगाल में वजाहत खान कादरी के खिलाफ 7 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। लोग वजाहत खान के सोशल मीडिया प्रोफाइल से वो पोस्ट शेयर करने लगे हैं, जिसमें उसने हिन्दू धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य ने वजाहत खान कादरी के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट लिखकर उसकी पिछली करतूतों का जिक्र किया है।

उधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वाशर्मा ने कहा है कि अब वजाहत पर कानूनी कार्रवाई के लिए असम की पुलिस कोलकाता जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार को अब वजाहत को असम पुलिस के हवाले करना चाहिए। उसने मां कामाख्या के बारे में भी अपमानजनक बातें कही थी।

Sharmishtha Panoli Case – क्या है पूरा मामला? समझिए..

वजाहत तब चर्चे में आया जब उसने कोलकाता में शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और इल्ज़ाम लगाया कि उसने मुस्लिम धर्म का अपमान किया है। असल में शर्मिष्ठा पनोली ने पहलगाम हमले के बाद गुस्से में कुछ वीडियो बनाए थे, जिसमें उसने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था।

लेकिन जिहाद के बारे में चर्चा करते हुए वो कुछ ऐसी बातें बोल गई, जिसे लोगों इस्लाम और नबी के अपमान से जोड़ लिया। जिसके बाद बवाल शुरू हो गया।

वजाहत खान पर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट देखें –

https://www.google.com/amp/

शर्मिष्ठा पनोली पर केस करने वाले वजाहत पर टाइम्स एलजेब्रा का पोस्ट देखें-

https://x.com/TimesAlgebraIND/

हालांकि इसके बात शर्मिष्ठा ने बिना शर्त माफी मांगते हुए अपना वो वीडियो फौरन डिलीट कर दिया था। इसके बावजूद शर्मिष्ठा के खिलाफ लोग कानूनी कार्रवाई की मांग करते रहे और आखिरकार पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

IPL Winner : आज RCB और PBKS के बीच IPL फाइनल.. क्यों सारी निगाहें हैं विराट कोहली पर?

About The Author