Sant Premanand On Holi – होली से पहले संत प्रेमानंद की ये चेतावनी जरूर जान लें, वरना पछताएंगे..

Sant Premanand On Holi – अपनी नपी-तुली और आध्यात्मिक बातों की वजह से वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने होली को लेकर कुछ बहुत अच्छी और ज्ञानवर्द्धक बातें कही हैं, जिसकी चर्चा जोरों पर हैं। इस साल होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया जाने वाला है। जाहिर है होली के लिए लोगों के मन में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में संत प्रेमानंद ने होली को लेकर जो बात कही है, वो हम सबको एक बार जरूर सुनना चाहिए। (Sant Premanand On Holi)

Sant Premanand On Holi – सात्विक तरीके से होली मनाने पर जोर

संत प्रेमानंद जी महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा है, होली पर हम सभी को कोई भी बुरा काम करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा है कि होली के दौरान किया गया कोई भी गलत काम होली का मज़ा खराब कर देते हैं। उन्होंने कहा कि होली पर शराब समेत किसी भी तरह के नशे का सेवन करने से लोगों को बचना चाहिए। बल्कि भगवान का नाम लेते हुए सात्विक तरीके से होली मनानी चाहिए।

Sant Premanand On Holi – नॉनवेज को लेकर ये बात जरूर जानें

उन्होंने कहा कि होली पर बहुत से लोग नॉनवेज खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। होली पर नॉनवेज बिल्कुल न खाएं। क्योंकि ये जीव हत्या है। उन्होंने कहा कि आप बेशक खुद जीव हत्या ना कर रहे हों, लेकिन अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो आपकी भूमिका भी उस जीव हत्या में मानी जाती है। इसलिए पर्व त्यौहार के मौके पर तो खुद को इन चीजों से बिल्कुल दूर रखें।

होली को लेकर संत प्रेमानंद जी का ये वीडियो देखें-

https://www.youtube.com/watch?v=MHx47eslg6Y

Sant Premanand On Holi – महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि होली पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करना भी पाप है। महिलाओं पर गंदी नजर डालना, उनके साथ बदसलूकी करना, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। होली गरिमापूर्ण तरीके से मनाना ही ठीक है। उन्होंने लोगों को लड़ाई झगड़े से बचने, गंदे तरीके से होली मनाने, कपड़ा तक फाड़ देने जैसी हरकतों से बचने की सलाह दी।

Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे

About The Author