Sant Premanand Ji Maharaj – विवादों से दूर रहने वाले संत प्रेमानंद ने क्या किया? महिलाएं क्यों उतरीं सड़कों पर?

Sant Premanand Ji Maharaj – वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद विवादों से दूर ही रहते हैं। उनकी ख्याति दूर-दूर तक है और विराट कोहली, अनुष्का शर्मा से लेकर बी प्राक सरीखे कई सेलिब्रिटीज अक्सर उनसे आशीर्वाद लेने आते हैं। लेकिन अब खुद वृंदावन की कुछ महिलाओं ने ही प्रेमानंद जी महाराज (Sant Premanand Ji Maharaj) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वजह है कि उनकी रात को होने वाली पदयात्रा।

पदयात्रा में पटाखे और शोर शराबा

असल में संत प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन के छटीकरा रोड पर मौजूद श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी के घर में रहते हैं और वहां से रात करीब दो बजे नंगे पांव पैदल ही अपने शिष्यों और चाहने  वालों के साथ रमणरेती के श्रीराधा केलिकुंज तक जाते हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि इस पत्रयात्रा के दौरान हर रोज़ हजारों लोग उनके दर्शन के लिए सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर शोर मचाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और कई बार तो लाउडस्पीकर जैसी चीजें भी बजाते हैं। जिससे उस रूट पर रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। बच्चे, बुजुर्ग सो नहीं पाते।

रूट के आस-पास रहने वाले लोगों की नींद हराम

संत प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा एनआरआई ग्रीन कॉलोनी  के पास से निकलती है, जहां के लोगों का कहना है कि रोज रात को पदयात्रा के चलते काफी शोर शराबा होता है। लोग रात को ठीक से नहीं पाते, ऐसे में सुबह उठ कर उन्हें काम पर जाने में भी दिक्कत होती है। पदयात्रा में होने वाले इस शोर शराबे के खिलाफ कॉलोनी की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने रात को शोर, पटाखे वगैरह बंद करने की मांग की।

आश्रम ने कहा, वो भला क्या कर सकते हैं?

हालांकि संत  के आश्रम की ओर से कहा गया है कि यात्रा के दौरान प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए आश्रम की कोई जिम्मेदारी नहीं है। आश्रम ने कई बार लोगों से अपील की है कि वो शोर, पटाखे, लाउडस्पीकर वगैर से दूर रहें। लेकिन कुछ लोग फिर भी ऐसा करते हैं और आश्रम सबको रोक नहीं सकता।

About The Author