Sambhaji Maharaj – “हम शोर नहीं करते, सीधे शिकार करते हैं…” स्क्रीन पर विक्की कौशल गरजते हैं और इसी के साथ डूब कर फिल्म देखने वालों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ट्रेलर ने ही ऐसा गजब ढाना शुरू किया कि देखने वाले कह रहे हैं कि फिल्म धाकड़ होने वाली है। वैसे भी किसी भी फिल्म की कामयाबी की यही तो पहली शर्त होती है। कहते हैं न कि जब ट्रेलर ही ऐसा है, तो फिल्म कैसी होगी, समझ लो।
विक्की कौशल और रश्मिका मंडाना स्टारर ‘छावा’ का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया। ये फिल्म हिंदुस्तानी रणबांकुरे और शासक संभाजी महाराज के जीवन पर बनी है। जिसमें संभाजी महाराज की भूमिका विक्की कौशल ने निभाई है। छत्रपति संभाजी महाराज को उनके पिता छावा कह कर पुकारते थे और उनका शौर्य ऐसा था कि कहते हैं कि दुश्मन होने के बावजूद खुद औरंगजेब संभाजी महाराज जैसी औलाद चाहते थे।
सोशल मीडिया पर ‘छावा’ के ट्रेलर की एक झलक देखिए-
https://x.com/Adarsh_SRK_07/status/
फिल्म के बारे में जानने से पहले संभाजी महाराज के बारे में जान लीजिए। संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे। शिवाजी महाराज के जाने के बाद उन्होंने मराठा साम्राज्य का जिम्मा संभाला। इसके बाद ताउम्र मुगलों से लोहा लेते रहे। उन्होंने अपने शौर्य और वीरता की बदौलत अपनी प्रजा की रक्षा की। हालांकि कहते हैं संभाजी महाराज के साथ अपनों ने ही गद्दारी की और दुश्मनों ने मिल कर उनकी पीठ में खंजर घोंप दिया। संभाजी महाराज की इसी उतार चढ़ाव भरी जिंदगी को इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है।
इस फिल्म में रश्मिका मंडाना ने संभाजी महाराज की रानी यसुबाई भानसोले की भूमिका अदा की है जबकि अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में दर्शकों पर अपना असर डालने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म चूंकि एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी है, ट्रेलर देख कर साफ है कि निर्देशक ने उस दौर का पूरा ख्याल रखा है। फिल्म में जंग के सीन को काफी व्यापक और विशाल तरीके से फिल्माने की कोशिश हुई है। ये फिल्म थियेटर में 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
सुशांत सिंह राजपूत के बारे में पढ़ें –
Saif Ali Khan – आधी रात घर में घुस कर 1 करोड़ रुपये मांग रहा था चोर, अजब चोर की गजब कहानी