Salman Khan : रात 3 बजे सलमान के घर पहुंची मॉडल, कहा- मुझे बुलाया था.. फिर आई चौंकाने वाली कहानी..

Salman Khan – आधी रात करीब 3 बजे एक दिलकश मॉडल फिल्म स्टार सलमान खान के घर पहुंचती है और सीधे डोरबेल बजा देती है। घर वाले दरवाजा खोलते हैं और इतनी रात दरवाजे पर एक अजनबी लड़की को देख कर चौंक जाते हैं। इस लड़की से वहां आने को लेकर जब सवाल पूछा जाता है तो लड़की ये कह कर सबको हैरान कर  देती है कि उसे खुद सलमान खान ने ही अपने घर बुलाया है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर सलमान ने एक लड़की को अपने घर इतनी देर रात क्यों बुलाया?

Salman Khan – आधी रात सलमान के घर कैसे पहुंची लड़की?

तो जब घर वाले पता करते हैं तो सलमान के किसी लड़की को घर बुलाने की बात गलत निकलती है और तब सीधे पुलिस को फोन किया जाता है और इसी के साथ लड़की को गिरफ्तार कर लिया जाता है। लड़की की पहचान 36 साल की मॉडल दिशा छाबड़िया के तौर पर होती है। पता चलता है कि वो कुछ महीने पहले एक पार्टी में सलमान से मिली थी। लेकिन अब उस पार्टी को भी एक लंबा वक्त गुजर चुका है। ऐसे में वो लड़की इतने दिनों के बाद एकाएक सलमान के घर क्यों पहुंच गई, ये सवाल एक राज ही है।

Salman Khan – एक दिन पहले भी हुई थी सलमान के घर घुसपैठ की कोशिश

लेकिन ये इकलौता मामला नहीं है। इस बार बैक टू बैक लगातार दो दिनों तक सलमान के घर में घुसपैठ की कोशिश हुई है। इनमें एक मामला तो मॉडल दिशा छाबड़िया का ही है, जबकि जितेंद्र कुमार सिंह नाम के एक शख्स का।

सूत्रों की माने तो दिशा ने जहां बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात को सलमान के घर घुसने की कोशिश की, वहीं जितेंद्र ने 20 मई की शाम सवा 7 बजे सलमान के घर दाखिल होने की कोशिश की थी। छत्तीसगढ़ के रहने वाले जितेंद्र से पुलिस पूछताछ कर रही है। पता चला है कि उसने पहले भी सलमान के घर घुसने की कोशिश की थी। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे भगा दिया था। लेकिन बाद में वो किसी की कार में बैठ कर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के अंदर घुस गया और सलमान के घर के दरवाजे तक पहुंच गया था।

न्यूज क्रॉनिकल्स की ये खबर भी पढ़ें-

https://newschronicles.in/up-news-auto-draft/

सलमान खान के घर मॉडल की एंट्री को लेकर आप इंडिया टुडे की ये खबर देख सकते हैं-

https://www.indiatoday.in/india/

Salman Khan – लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों के बाद सुरक्षा के साये में हैं सलमान

जाहिर है ये दोनों मामले संदिग्ध हैं और इन दोनों कहानियों को सुन कर ये लगता है कि शायद ये मामले सलमान के स्टारडम से जुड़ी हो सकती हैं। जिनमें फैंस ने उनके करीब पहुंचने की कोशिश की। लेकिन चूंकि सलमान पर पहले ही खतरा ज्यादा है, ये दोनों मामले बेहद गंभीर हो जाते हैं। आपको याद होगा कि सलमान खान को हिरणों के शिकार के मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी है। बिश्नोई के गुर्गों ने कई बार उन पर हमले की कोशिश की है। यहां तक कि उनके घर में फायरिंग भी हो चुकी है। इसके बावजूद अगर सुरक्षा को चकमा देकर लोग सलमान के घर के दरवाजे तक पहुंच जा रहे हैं, तो सवाल सुरक्षा पर उठना लाजिमी है।

Salman Khan : सलमान के घर 36 साल की महिला ने की घुसने की कोशिश.. लॉरेंस कनेक्शन या..

About The Author