Rinku Singh Priya Saroj : स्टार क्रिकेटर और सबसे यंग MP की सगाई तय.. जल्द होगी शादी..

Rinku Singh Priya Saroj – क्रिकेटर रिंकू सिंह और देश की सबसे कम उम्र की सांसद प्रिया सरोज की शादी अब हुई ही समझो। 8 जून को दोनों की सगाई लखनऊ में आयोजित होने वाली है। ये प्रोग्राम एक आलीशान होटल में होना तय हुआ है। प्रिया सरोज के पारिवारिक सूत्रों ने इस खबर को कन्फर्म किया है। दोनों का रोका इसी साल जनवरी महीने में हुआ था और अब सगाई होगी और जल्द ही दोनों की शादी होगी। रिंकू और प्रिया की मुलाकात रिंकू के एक जानकार के जरिए हुई थी, जो रिंकू सिंह और प्रिया के पिता के कॉमन फ्रेंड हैं।

Rinku Singh Priya Saroj – देश की सबसे कम उम्र की सांसद है प्रिया सरोज

प्रिया के पिता तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं और इन दिनों वो केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। तूफानी की बेटी प्रिया को सियासत विरासत में मिली। उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सीट से लोकसभा का टिकट दिया और वो बड़ी आसानी से चुनाव जीत गईं। इस तरह वो महज 26 साल और 6 महीने की उम्र में लोकसभा चुनाव जीत कर देश की सबसे कम उम्र की सांसद बन गईं।

Rinku Singh Priya Saroj – ऐसे पास आए रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

प्रिया ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई की। नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई भी की।

जहरीले क्रिकेटर शाहिद आफरीदी को केरला कम्युनिटी ने क्यों दिया सम्मान? पढ़ें-

https://newschronicles.in/shahid-afridi-welcomed-8267-2/

जबकि रिंकू सिंह एक बड़े क्रिकेटर हैं और हार्ड हिटर के तौर पर जाने जाते हैं। केकेआर से जुड़े रिंकू सिंह अक्सर बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं और कई मैचों में अपनी टीम को जिता चुके हैं। ये और बात है कि इस बार उनकी टीम आईपीएल के खिताब की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज एक दूसरे को कई महीनों से जानते हैं। यूपी के एक क्रिकेटर की प्रिया के पिता तूफानी सरोज से मित्रता है, जिन्होंने रिंकू को प्रिया से मिलाया था और दोनों एक दूसरे पसंद करने लगे।

Sharmishtha : इस्लाम के अपमान के इल्जाम में इनफ्लुएंसर अरेस्ट, समर्थन में आईं कंगना रनौत..

About The Author