Rekha Gupta Biography – जानिए कितनी दौलत की मालकिन हैं रेखा गुप्ता.. शून्य से शिखर तक का सफर

Rekha Gupta Biography – किस्मत का ताला खुला और आखिरकार रेखा गुप्ता को वो मुकाम मिल ही गया, जिसकी चाहत हर राजनेता को होती है। रेखा गुप्ता अचानक से दिल्ली बीजेपी विधायक दल की नेता चुन गईं और रातों-रात दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गईं। उन्हें पुरानी संघ कार्यकर्ता, महिला और वैश्य समाज से होने का फायदा मिला। लेकिन आखिर रेखा गुप्ता का शून्य से शिखर तक का ये सफर कैसा रहा, आइए आज समझने की कोशिश करते हैं। (Rekha Gupta Biography)

जानिए कहां से हुई रेखा गुप्ता की शुरुआत

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1974 को हुआ। तारीख थी 19 जुलाई। उन्होंने दिल्ली के दौलत राम कॉलेज से ग्रैजुएशन पूरी की। इसके बाद 2022 में मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एलएलबी यानी लॉ की डिग्री ली। राजनीतिक तौर पर शुरू से ही काफी एक्टिव रहीं। पहली बार 1992 में रेखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ीं और फिर इसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

ABVP की पुरानी मेंबर रहीं हैं रेखा. सौ- X/ABVP.

जेएनयू पर रेखा गुप्ता का पुराना वीडियो देखिए-

https://x.com/Mangalkohale11/status/1892549014270144822

कॉलेज से ही पॉलिटिकली रही हैं एक्टिव

1994-95 में वो अपने कॉलेज के स्टूडेंट यूनियन की सेक्रेटरी रहीं। इसके बाद अगले दो सालों में वो दिल्ली स्टूडेंट्स यूनियन की सेक्रेटरी चुनी गई। तब अंत में 1996-97 में उन्हें स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स का आला मुकाम भी मिला और DUSU की प्रेसिडेंट बनीं। वैसे तो रेखा गुप्ता अमूमन विवादों से दूर ही रही हैं। लेकिन कुछ मामलों में उन पर बदजुबानी के इल्जाम लगते रहे हैं। उनके सीएम चुने जाने के बाद विरोधी उनके ऐसे ही वीडियोज और पोस्ट चुन-चुन कर सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं।

जेएनयू आंदोलन पर उन्होंने दिया था विवादित बयान

साल 2020-21 में जब फीस बढ़ाए जाने पर जेएनयू के स्टूडेंट्स इसका विरोध कर रहे थे, तो रेखा गुप्ता ने उन स्टूडेंट्स को आड़े हाथों लिया था और एक वीडियो बना कर अपनी भड़ास निकाली थी। तब वो दिल्ली के शालीमार बाग की पार्षद थी। उन्होंने गुस्से में तब जेएनयू को ही बंद कर देने का सुझाव दिया था और फीस के खिलाफ आंदोलन करने वालों को देशद्रोही तक कह दिया था। संघ की पुरानी कार्यकर्ता रही रेखा गुप्ता ने इस बार आम आदमी पार्टी की वंदना गुप्ता को करीब 30,000 वोटों से हराया।

Rekha Gupta is from RSS.

5 करोड़ रुपये से ज्यादा की मालकिन हैं रेखा

अब आइए रेखा गुप्ता की धन-दौलत का हिसाब किताब भी जान लीजिए। उन्होंने चुनाव से पहले ये बताया था कि उनकी संपत्ति 5.3 करोड़ रुपये की है। इसमें तकरीबन 75 लाख रुपये की बैंक डिपोजिट शामिल है। रेखा गुप्ता ने भारतीय जीवन बीमा निगम में 53 लाख रुपये का निवेश भी कर रखा है। रेखा गुप्ता के पास करीब ढाई सौ ग्राम सोने के जेवर हैं। खुद रेखा के नाम तो कोई कार नहीं है, लेकिन उनके पति मनीष गुप्ता के पास एक मारुति एक्सएल6 है। उनके पास रोहिणी और शालिमार बाग इलाके में एक-एक घर भी है।

पति मनीष गुप्ता हैं बिजनेसमैन

निजी जीवन की बात करें, तो उनके पति मनीष गुप्ता का अपना बिजनेस है। जबकि उन्हें दो बच्चे हैं। दोनों स्टूडेंट हैं।

About The Author