RCB Vs CSK : 50 मिली सेकेंड वाली स्टंपिंग.. फिर ताबड़तोड़ 30.. महफिल किसी की हो, लूटते धोनी ही हैं..

RCB Vs CSK – धोनी.. धोनी हैं, कुछ भी करते हैं तो वो बड़ी खबर बनती है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए आईपीएल के मैच में सबसे ज्यादा रन बेशक आरसीबी के कैप्टन रजत पाटीदार ने जड़े हों, प्लेयर ऑफ मैच उन्हें चुना गया हो, लेकिन इस मैच में अगर किसी खिलाड़ी ने दर्शकों के दिलों पर फिर से राज किया, तो वो कोई और नहीं बल्कि 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।

एक तो धोनी की लाइटनिंग स्पीड वाली स्टपिंग और ऊपर से धोनी की महज 16 गेंदों में ताबड़तोड़ जड़े गए 30 रन। वो भी 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से, महफिल किसी भी हो, लूटते धोनी ही हैं। (RCB Vs CSK)

RCB Vs CSK – सॉल्ट को समझ आता, उससे पहले काम हो गया

धोनी के जलवे की ये बातें आपको थोड़ी और डिटेल में बताएंगे, लेकिन पहले एक बार मैच रिपोर्ट पर एक निगाह डाल लेते हैं। अपने होम ग्राउंड में आज टॉस जीतने के बाद चेन्नई ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट और विराट कोहली ओपनिंग के लिए आए और सॉल्ट ने एक तरफ से जो जड़ना चालू किया कि ताबड़तोड़ जड़ने लगे।

लेकिन जड़ते-जड़ते नूर अहमद की एक गेंद सॉल्ट को चकमा देकर विकेटकीपर धोनी के दस्तानों में जड़ गई और धोनी ने उसे स्टंप में जड़ने में सिर्फ 50 मिली सेकेंड का समय लिया। सॉल्ट को समझ ही नहीं आया कि कब उन्होंने शॉट खेला, कब उनके पांव चंद मिली मीटर ऊपर उठे और कब गिल्लियां बिखर गईं।

श्रेयस की सेंचुरी वाली कुर्बानी तो आपको याद होगी-

https://newschronicles.in/pbks-vs-gt-5736-2/

RCB Vs CSK – सूर्या वाली स्टंपिंग से भी ज्यादा खतरनाक थी सॉल्ट वाली स्टंपिंग

ये पहला मौका नहीं है, जब धोनी ने स्टंपिंग में अपनी स्पीड का कमाल दिखाया। इससे पहले मुंबई और चेन्नई के मैच में उन्होंने सूर्या कुमार यादव को भी कुछ इसी तरह आउट किया था। सूर्या के आउट होने की उस दिन की तस्वीरें और आज सॉल्ट के आउट होने की तस्वीरों को देख कर ये समझ में आ गया कि आज का मामला और भी ज्यादा सुपरफास्ट और टफ था। लेकिन जो अनहोनी को होनी कर दे, वही तो धोनी है।

बहरहाल, आरसीबी की ओर से पाटीदार ने 51 रन बनाए और इस तरह चेन्नई को कुल 197 रनों का टार्गेट मिला। मगर रचिन रवींद्र के अलावा और कोई भी टॉप या मिडिल ऑर्डर बैट्समैन कोई इंपैक्ट नहीं डाल सका।

सोशल मीडिया पर धोनी की बैटिंग की झलकियां देखें-

https://x.com/IPL/status/

सोशल मीडिया पर स्टंपिंग की स्पीड भी देखिए-

https://x.com/Namandhir07/status/

RCB Vs CSK – महज 16 गेंदों में 43 साल के धोनी ने जड़ डाले 30 रन

रचिन ने 41 रन बनाए, जो चेन्नई की ओर से किसी इंडिविजुअल का सर्वाधिक स्कोर रहा। इसके बाद दूसरे नंबर पर धोनी रहे, जिन्होंने महज 16 गेदों में 187.50 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बना डाले। हालांकि धोनी का डाउन काफी नीचे होने की वजह, उनके पास ज्यादा कुछ करने के लिए बचा नहीं था। लेकिन नॉट आउट धोनी ने वो हाथ दिखाए, जिसने थला के दीवानों का पैसा वसूल करवा दिया। वाह… धोनी वाह।

Rinku Singh Priya Saroj net worth – रन के साथ नोट भी कूट रहे हैं रिंकू, होने वाली दुल्हन भी कम नहीं

About The Author