Rajasthan crocodile fossil: राजस्थान के जैसलमेर में एक तालाब की खुदाई के दौरान एक गांव में लोगों को ऐसी चीज मिली, जिसने रातों रात इस गांव को चर्चे में का दिया। ये चीज है करीब 20 करोड़ साल पुराना मगरमच्छ का कंकाल। जिसको अब सुरक्षित रखने के साथ-साथ जिसकी पुरातात्विक जांच भी शुरू हो चुकी है।
कंकाल बदलेगा गांव की किस्मत?
रेगिस्तान में मगरमच्छ का कंकाल मिलना, वैसे भी अजीब बात लगती है। लेकिन जो ये तथ्य जानते हैं कि राजस्थान में आज जिस जगह पर रेगिस्तान है, वहां पहले समंदर ही हुआ करता था, वो रेगिस्तान में कंकाल मिलने की बात को समझ सकते हैं। गांव वालों को उम्मीद है कि पुरातात्विक महत्व वाले इस कंकाल की वजह से गांव की किस्मत बदल सकती है।
इस खुलासे को लेकर देश के कई अखबारों और वेबसाइट ने खबर प्रकाशित की है। आप दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट भी पढ़ सकते हैं।
डायनासोर युग से भी पुराना मगरमच्छ!
गांव वालों ने अपने तौर पर इस कंकाल को सुरक्षित रखने की सारी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले जून के महीने में जब पहली बार गांव में किसी जीव का कंकाल मिला तो पहले लोगों ने इसे ऊंट का कंकाल समझा। फिर ये माना गया कि ये डायनासोर का कंकाल हो सकता है। लेकिन जब वैज्ञानिकों ने इसे देखा तो वो इस नतीजे पर पहुंचे कि ये कंकाल 20 करोड़ साल पुराने मगरमच्छ का है।
