Raja Raghuwanshi Murder Case Update : राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम और बाकी कातिलों ने राजा को मौत देने के लिए सुदूर मेघालय को चुना था। ये सोचा था कि इतनी दूर ले जाकर हत्या करने से पुलिस कभी उन तक नहीं पहुंच पाएगी। कत्ल की साजिश का किसी को दूर-दूर तक पता नहीं चलेगा और ये राज हमेशा-हमेशा के लिए दफ्न हो जाएगा। लेकिन मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के इस जमाने में उनकी ये सोच ना सिर्फ गलत साबित हुई, बल्कि अब कत्ल को लेकर ऐसे-ऐसे सबूत सामने आ रहे हैं कि इन्हें देख-देख कर सोनम और बाकी आरोपी भी ये सोचते होंगे कि क्या सोचा था और क्या हो गया!!
सोनम साजिश के तहत राजा को मेघालय लेकर गई
मेघालय पुलिस ने अपनी तफ्तीश की बदौलत राजा रघुवंशी के कत्ल का पहले ही खुलासा कर दिया है। कत्ल की आरोपी सोनम रघुवंशी, उसका ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और बाकी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन अब कत्ल से ठीक पहले के दो ऐसे वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें राजा रघुवंशी और सोनम और बाकी के तीन कातिल दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो अपने आप में राजा रघुवंशी मर्डर केस का एक बड़ा सबूत है, जिससे पता चलता है कि किस तरह सोनम ट्रैकिंग के नाम पर राजा रघुवंशी को पहले अपने साथ मेघालय के पहाड़ों में ऊंचाई पर ले कर गई और कैसे कातिल दोनों का पीछा करते हुए ऊपर पहुंचे।
एक वीडियो में राजा और सोनम और दूसरे वीडियो में दिख रहे हैं 3 कातिल
एक वीडियो में जहां राजा रघुवंशी और सोनम ट्रैकिंग करते हुए ऊपर जाते दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में तीन कातिल विशाल, आनंद और आकाश चढ़ाई करते हुए दिख रहे हैं। राजा और सोनम और इन कातिलों के बीच करीब 50 मीटर का फासला है। ये वीडियो एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर देव सिंह ने शूट किया है और इन्हें सोशल मीडिया में अपलोड भी किया है। देव का कहना है कि इत्तेफाक से वो भी 23 मई के रोज मेघालय में उसी जगह पर ट्रैकिंग करने पहुंचे थे, जहां राजा रघुवंशी का कत्ल किया गया और तब उनके कैमरे में इत्तेफाक से राजा, सोनम और बाकी कातिलों का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।
आप इस सिलसिले में आजतक की एक रिपोर्ट भी देख सकते हैं-
https://www.aajtak.in/crime/news/story/
इंदौर के राजा रघुवंशी का सोनम रघुवंशी के साथ 11 मई को शादी हुई थी। जिसके बाद सोनम धोखे से सरप्राइज हनीमून के नाम पर राजा को मेघालय लेकर गई और वहां सोनम के बुलाए गए कातिलों ने राजा रघुवंशी का कत्ल कर दिया। इसके बाद सोनम 9 जून तक भागती रही और आखिरकार यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर ली गई। इसी के साथ पुलिस ने सोमन के साथ-साथ इस कत्ल की साजिश रचने वाले उसके ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाहा और तीन कातिलों को भी धर दबोचा।
Sonam Raghuwanshi Case Update : 3 खौफनाक साजिशों के बाद.. चौथी कोशिश में हुई राज रघुवंशी की हत्या..