Raipur Girl Video – सोशल मीडिया पर एक लड़की के बैक टू बैक दो वीडियोज ने इन दिनों खलबली मचा दी है। क्योंकि ये वीडियो एक ऐसी हिंदू लड़की का है, जो कथित तौर पर लव जिहाद की साजिश का शिकार हुई और फिर वापस आ गई। इनमें पहले वीडियो में तो लड़की अपनी मर्जी से एक मुस्लिम लड़के के साथ शादी करने की बात कहती हुई दिख रही है, जबकि दूसरे वीडियो में वो बता रही है कि उसे कोई नशीली चीज खिला कर उसके साथ लड़के ने धोखे से शादी कर ली। लड़की खुद को अब उस लड़के के चंगुल से आजाद होने पर खुश बता रही है। लेकिन इन दोनों वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। (Raipur Girl Video)
जब लड़की ने रातों-रात लिया ‘यू टर्न’
सोशल मीडिया में इस लड़की के इन दोनों वीडियोज को लेकर क्या कुछ कहा जा रहा है, उस पर आगे बात करेंगे, लेकिन पहले बस इतना जान लीजिए कि खुशी नाम की इस लड़की ने दोनों वीडियोज में क्या-क्या कहा है?
- पहला वीडियो-
इस वीडियो में लड़की खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए बता रही है कि उसे गलत ना समझा जाए, उसने बगैर किसी दबाव के अपनी मर्जी से अपने दोस्त हसन से शादी की है। इसलिए हसन और उसके घर वालों को बिल्कुल परेशान ना किया जाए। वो छ्त्तीसगढ़ पुलिस और राजेंद्र नगर टीआई से भी अपनी जिंदगी में दखल ना देने की अपील कर रही है और कह रही है कि वो जल्द पुलिस से खुद मिलेगी। वीडियो में वो हसन और उसके घर वालों को परेशान ना करने की बात दोहराती है। ये वीडियो बुधवार 26 फरवरी का है।
- दूसरा वीडियो-
इस वीडियो की तारीख तो साफ नहीं है, लेकिन इस वीडियो में वही लड़की हसन अली पर इल्जाम लगा रही है कि उसे धोखे से अपने पास बुला कर कुछ खिला-पिला कर जोर जबरदस्ती उससे शादी कर ली थी। लेकिन अब वो वापस आ गई है। वो अपने परिवार और पुलिस वालों का हसन के चंगुल से उसे छुड़ाने का शुक्रिया अदा कर रही है और कह रही है कि हसन ने पहला वीडियो जोर जबरदस्ती बनवा कर उसे वायरल कर दिया था।
26 फरवरी 2025 को गुजरे हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। ऐसे में दूसरा वीडियो और भी लेटेस्ट है। लेकिन महज चंद दिनों में एक लड़की का यूं खुशी से किसी से शादी करने का ऐलान करने और फिर रातों-रात उस बात से पलट जाना, ये लोगों को हैरान कर रहा है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि लड़की पहले वीडियो में सच बोल रही है या फिर बाद वाले वीडियो में? इसलिए सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे लव जिहाद का मामला बता रहे हैं, तो बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इस हालत के लिए खुद लड़की को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वीडियो में कही जा रही बातों में क्या सही है और क्या झूठ, न्यूज क्रॉनिकल्स इसकी पुष्टि तो फिलहाल नहीं कर सकता, लेकिन वो जो वीडियोज जो सोशल मीडिया में वायरल हैं, उनके सोशल मीडिया लिंक हम यहां जरूर पोस्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लड़की के दो वीडियोज देखें-
https://x.com/SonOfBharat7/status/