Python attack viral video: इंसानों की दुनिया की तरह जंगल के भी अपने कायदे कानून होते हैं। वहां वही जीव जिंदा रहता है, जो सर्वाइवल की टेक्नीक जानता है। क्योंकि जंगल में कई हिंसक जानवर होते हैं, जो दूसरे जानवरों का शिकार कर अपना पेट भरते हैं और यही प्रकृति का नियम है। लेकिन कई बार इंसान ज्यादा होशियारी दिखा कर जंगल के इस कानून में दखल डालने की कोशिश करता है।
हिरण के शिकार का वीडियो देख कर दहल जाएंगे
फिलहाल कुछ ऐसा ही एक वीडियो एक यूजर ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर @askbhupi नाम के एक यूजर की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर सांप एक बड़े से हिरण का शिकार करता हुआ दिख रहा है। सांप ने हिरण को दबोच रखा है, जिसके चलते उसके प्राण पखेडु उड़ चुके हैं।
कालागढ़ के जंगलों में हैरान करने वाली वारदात
लेकिन इसी के साथ यूजर ने जानकारी दी है कि कालागढ़ के जंगलों में हुए इस शिकार के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने हिरण की अजगर से चंगुल से छुड़ा दिया। वो भी तब जब हिरन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद हिरण के शव को दफना दिया गया। जिससे न तो हिरण की जान बची और ना ही अजगर का पेट भरा। न्यूज क्रॉनिकल्स ने पोस्ट के साथ किए गए इस दावे की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन इस दावे पर लोग सोशल मीडिया में तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आप इस सिलसिले में नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट भी देख सकते हैं।
“अब अजगर को भात खिलाओ..”
कोई वन कर्मियों की बुद्धि और समझदारी पर सवाल उठा रहा है, तो कोई पूछ रहा है कि आखिर ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी कैसे मिल जाती है? एक यूजर ने पूछा है कि जब अजगर जंगली जानवरों का शिकार नहीं करेगा तो क्या करेगा? जबकि किसी यूजर ने लिखा है कि अब अजगर की भात खिलाओ। कुल मिलाकर इस वीडियो के बाद वन कर्मियों की अच्छी खासी किरकिरी हो रही है।
