
Priya Saroj Rinku Singh. सगाई की तस्वीरें और रंगारंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Priya Saroj Rinku Singh – केकेआर के स्टार बैटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की रविवार को सगाई हो गई। सगाई के दौरान प्रिया ऐसी थिरकीं कि लोग देखते रह गए। खास कर रिंकू तो मानों प्रिया के ‘डांस मूव्स’ देख घायल हो गए।
दोनों की सगाई लखनऊ के एक आलीशान होटल में आयोजित हुई, जिसमें क्रिकेट से लेकर सियासत की दुनिया के कई नामी हस्तियों ने भाग लिया। रिंकू सिंह एक और प्रिया सरोज के पिता के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर दोनों में बातें शुरू हुई और दोनों एक दूसरे को प्यार भी करने लगे थे। परिवार की रजामंदी से आखिरकार इस रिश्ते को हरी झंडी मिल गई और रविवार को दोनों की सगाई के साथ इस रिश्ते पर मुहर भी लग गई।
इसी साल बनारस में होगी दोनों सितारों की शादी
पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि दोनों इसी साल 18 नवंबर को बनारस में शादी करेंगे। शादी होटल ताज में होगी। सियासी दुनिया की बात करें तो दोनों की सगाई में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राजीव शुक्ला जैसे बड़े नाम शामिल हुए। जबकि क्रिकेटरों में पीयूष चावला और भुवनेश्वर कुमार जैसे नामी खिलाड़ी इस सेरेमनी का हिस्सा बने। शादी के बाद सेलिब्रेशन का दौर चला, जिसमें प्रिया सरोज अपने होने वाले पतिदेव के साथ जमकर थिरकीं। हालांकि रिंकू सिंह डांस के स्टेज पर थोड़ा शर्माते सकुचाते नजर आए लेकिन प्रिया ने अपने मूव्स दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा।
दोनों ने कुछ यूं एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई. देखें वीडियो-
https://x.com/Aadhyayadavv/status/
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को डांस के स्टेज पर एक साथ देखें-
https://x.com/Aadhyayadavv/status/
रिंकू और प्रिया की सगाई पर आप अमर उजाला की खबर भी पढ़ सकते हैं-
https://www.amarujala.com/cricket/
देश की सबसे कम उम्र की सांसद हैं रिंकू की होने वाली पत्नी प्रिया
प्रिया भारत की सबसे कम उम्र की सांसद हैं। उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी से ही विधायक हैं। जबकि प्रिया सरोज मछलीशहर से पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुन कर आई हैं।
Rinku Singh Priya Saroj : स्टार क्रिकेटर और सबसे यंग MP की सगाई तय.. जल्द होगी शादी..