Priya Saroj Rinku Singh – जल्द नई पारी शुरू करेंगे स्टार बैटर, जानिए किसके साथ होगी पार्टनरशिप?

Priya Saroj Rinku Singh – अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से बड़े से बड़े गेंदबाज को धूल चटा देने वाले भारतीय बैटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी होने वाली उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से। इस वक्त दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। दोनों की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं और दोनों की होने वाली जोड़ी पर नेटिजंस प्यार बरसा रहे हैं।

रिंकू की होने वाली दुल्हन प्रिया सरोज

अभी सगाई नहीं हुई, बात चल रही है- पिता

हालांकि खुद प्रिया के घर वालों ने शादी के रिश्ते की बात तो कबूल की है, लेकिन उन्होंने रिंकू और प्रिया की सगाई की खबर से इनकार किया है। प्रिया के पिता और समाजवादी पार्टी के विधायक तुफानी सरोज ने कहा कि ये सही है कि दोनों के रिश्ते की बात चल रही है। लेकिन प्रिया और रिंकू की अभी सगाई नहीं हुई है। चूंकि ये मामला शादी है। इसलिए वो बहुत सावधानी से फैसला लेना चाहते हैं।

रिंकू सिंह इन एक्शन

प्रिया सरोज के पिता ने कहा उनके दामाद अलीगढ़ में चीफ  ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट यानी सीजीएम के पद पर तैनात हैं। उधर, रिंकू सिंह का परिवार भी अलीगढ़ का ही रहनेवाला है। ऐसे में अलीगढ़ में रिंकू के घर वालों ने उनके दामाद से प्रिया सरोज के लिए रिश्ते की बात की है। जिस पर अभी चर्चा जारी है।

खिलाड़ियों को कैसे ‘टाइट’ कर रही है बीसीसीआई, पढ़ें –

 https://newschronicles.in/team-india/

महज़ 26 साल में लोकसभा सांसद हैं प्रिया

प्रिया सरोज महज 26 साल की उम्र में लोकसभा सांसद हैं। वो साल 2024 में हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी की टिकट पर मछलीशहर से चुनाव लड़ीं और जीत कर आईं। प्रिया का जन्म बनारस में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती तालिम दिल्ली में ली। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही अपनी ग्रैजुएशन भी पूरी की।

रिंकू सिंह के बड़ा ‘मोटिवेशन’ दूसरा नहीं

जाहिर है एक राजनीतिक परिवार से आने के चलते प्रिया सरोज की परवरिश काफी अच्छे माहौल में हुई। उधर रिंकू सिंह एक बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता खानचंद्र सिंह एक गैस एजेंसी में काम करते हैं। लोगों के घरों में सिलिंडर पहुंचाते हैं। और तो और रिंकू के इतने बड़े  स्टार बनने के  बावजूद ना तो उन्होंने अपना काम छोड़ा है और ना ही रिंकू ने कभी उन्हें अपना छोड़ने के लिए दबाव बनाया है। क्योंकि खुद रिंकू के पिता और रिंकू का ये मानना है कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। लेकिन इतने साधारण बैकग्राउंड से आने के बावजूद रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग की काबिलियत से पूरी दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

 

About The Author