Private Part Chopped – जुर्म की दुनिया में कई बार ऐसी-ऐसी खबरें सामने आती हैं कि उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ये कहानी कुछ ऐसी ही है। मामला दिल्ली के करीब गाजियाबाद का है। यहां गांव शाहपुर बम्हैटा में 28 फरवरी की रात को एक हैरान करने वाली वारदात हुई। एक शख्स रात अपने घर में सो रहा था। अचानक करीब 12 बजे दनदनाते हुए तीन से चार लोग उसे घर में घुसे और उसका प्राइवेट पार्ट कर अपने साथ ले गए। हमलावरों ने ऐसा करने से पहले पीड़ित को कोई नशीली चीज सूंघा दी थी, जिसके चलते उसे अपने साथ हुई इस ज्यादती का पता देर से चला। (Private Part Chopped)
पीड़ित ने किन्नर गुरु पारो रानी पर जताया था शक
मामला पुलिस तक पहुंचा और पीड़ित संजय यादव ने इस सिलसिले में रिपोर्ट लिखवाई। शुरुआती पूछताछ में संजय ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। लेकिन बाद में उसने बताया कि इस घटना के पीछे एक किन्नर गुरु पारो रानी का हाथ हो सकता है, जो उससे रंजिश रखती है। असल में वो पहले किन्नरों के एक ग्रुप के साथ पहले ढोल बजाया करता था और इसी के चलते दूसरे गुट की मुखिया यानी जिसे किन्नर गुरु पारो उससे रंजिश रखती है।
पुलिस को जांच में एक ऑटो वाले का पता चला
लेकिन पुलिस पारो को गिरफ्तार करने से पहले मामले की तस्दीक करना चाहती थी। पुलिस ने संजय यादव के घर के आस-पास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच की और ये देखने समझने की कोशिश की कि 28 फरवरी की रात कौन से लोगों ने उसके घर पर हमला किया था। इस कोशिश में पुलिस को एक ऑटो रिक्शा का पता चला। जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस पहले ऑटो वाले तक पहुंची और फिर उस ऑटो को चलाने वाले ड्राइवर तक। ड्राइवर ने पूछताछ में उस रात शाहपुर बम्हैटा गांव जाने की बात कुबूल की और कुछ किन्नर उसके साथ पैसेंजर के तौर पर वहां गए थे।
पीड़ित ने ही दी थी अपना प्राइवेट पार्ट काटने की सुपारी
अब पुलिस ऑटो वाले की मदद से उन किन्नरों की पहचान पता करने में कामयाबी हासिल कर ली। इनके नाम जोगेंद्र उर्फ मोहिनी, तान्या खान और ब्रह्म सिंह उर्फ अजय हैं। लेकिन जब पुलिस ने इन गिरफ्तार किन्नरों से पूछताछ की, तो एक नई कहानी सामने आ गई। संजय यादव का किन्नर इन लोगों ने पारो रानी के कहने पर नहीं काटा था, बल्कि खुद संजय के कहने पर ही काटा था। इन्होंने बताया कि संजय ने उसे अपना प्राइवेट पार्ट कटवाने के लिए करीब 10 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
आखिर क्यों कटवा लिया प्राइवेट पार्ट?
अब सच्चाई सामने आ चुकी थी। संजय को अपना जुर्म कबूल करने के सिवाय कोई चारा नहीं था। लेकिन सवाल ये था कि संजय ने अपना प्राइवेट पार्ट क्यों कटवा लिया? वो भी किन्नरों को सुपारी देकर? तो जवाब मिला कि संजय किन्नरों की दुनिया में राज करना चाहता था। लेकिन किन्नर गुरु पारो रानी उसे ऐसा करने नहीं देती। क्योंकि किन्नरों का गुरु बनने और उनकी दुनिया पर राज करने के लिए बंदे को पहले किन्नर बनना पड़ता है, यानी प्राइवेट पार्ट कटवाना पड़ता है।
एक तीर से दो शिकार करना चाहता था आरोपी
तो संजय ने इसी बात को ध्यान में रख कर पारो के विरोधी गुट के किन्नरों को सुपारी देकर अपना प्राइवेट पार्ट कटवा लिया। वो एक तीर से दो शिकार करना चाहता था। एक तो प्राइवेट पार्ट कटवा कर किन्नर बन कर किन्नरों की दुनिया पर राज करना और दूसरा प्राइवेट पार्ट कटवाने का इल्जाम दुश्मन किन्नर गुरु पारो रानी पर लगा देना, ताकि वो जेल चली जाए और उसका रास्ता साफ हो जाए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शामिल किन्नरों के साथ-साथ संजय पर भी कानूनी कार्रवाई की है।