Premanand Ji On Periods : मासिक धर्म में मंदिर जाने पर संत ने कह दी बड़ी बात.. क्यों चर्चा करने लगे लोग?

Premanand Ji On Periods – वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज सभी संवेदनशील मसलों पर बहुत ही सधी हुई और व्यवहारिक राय देते हैं। यही वजह है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर लाखों लोग प्रेमानंद जी के फॉलोअर हैं। लेकिन इसी बीच प्रेमानंद जी ने पीरिएड्स के दौरान महिलाओं के मंदिर जाने या न जाने को लेकर बड़ी टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। अगर इस टिप्पणी को सही ठहराने वाले लोग हैं, तो इसे गलत कहने वालों को भी कोई कमी नहीं। (Premanand Ji On Periods)

Premanand Ji On Periods – संत प्रेमानंद ने जो बात कही, उसका असर हुआ

आइए जानते हैं कि आखिर संत प्रेमानंद जी ने कहा क्या है? असल में बहुत से समुदायों में महिलाओं को ये कहते हुए पीरिएड्स के दौरान मंदिर जाने से रोका जाता है कि वो इस समय अपवित्र या अशुद्ध होती हैं। इसलिए उन्हें मंदिर में नहीं जाना चाहिए। इसे लेकर पिछले दिनों एक महिला ने ही संत प्रेमानंद जी से सवाल किया। महिला ने पूछा कि तीर्थ यात्रा के दौरान बहुत सी महिलाएं पीरिएड्स से गुजरती हैं। तो क्या इन हालात में उन्हें भगवान के दर्शन करने चाहिए?

Premanand Ji On Periods – भगवान के दर्शन का सौभाग्य किसी को नहीं छोड़ना चाहिए

संत प्रेमानंद ने कहा कि भगवान के दर्शन करना एक सौभाग्य की बात है। ये सबको करना चाहिए। ये मौका छोड़ना नहीं चाहिए। मासिक धर्म एक प्राकृतिक चीज है और ये माताओं-बहनों को महीने में एक बार होता ही है। उन्होंने कहा कि अगर तीर्थ यात्रा के दौरान ऐसा हो, तो उन्हें स्नान करके अपने ऊपर चंदन छिड़क कर दर्शन कर लेना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि इस समय दर्शन ही करने चाहिए। उन्हें मंदिर में किसी चीज को छूने या स्पर्श करने से बचना चाहिए।

संत प्रेमानंद की कही गई बात आप संक्षेप में इस वीडियो शॉर्ट में सुन सकते हैं-

https://www.youtube.com/shorts/Kn9m83UfjvY

संत प्रेमानंद से जुड़ी ये खबर भी पढ़नी चाहिए-

https://newschronicles.in/miracle-of-god/

Premanand Ji On Periods – मासिक धर्म कोई शर्मिंदगी की बात नहीं

उन्होंने कहा कि मासिक धर्म कोई दुखी या शर्मिंदा होने वाली बात नहीं है। उन्होंने इससे जुड़ी एक पौराणिक कथा भी सुनाई और कहा कि महिलाओं में मासिक धर्म की शुरुआत कोई उनकी गलती से नहीं हुई, बल्कि उन्होंने तो दूसरे के किए का बोझ अपने ऊपर उठाया है। लेकिन इस तकलीफ में भी अगर महिलाएं मंदिर जा रही हैं, तो उन्हें दर्शन जरूर कर लेने चाहिए।

Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे

About The Author