Premanand Ji Maharaj – टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के अगले ही दिन विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे और उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। मंगलवार को सुबह सुबह केलिकुंज आश्रम में पहुंचने के बाद विराट और अनुष्का ने पहले झुक कर संत को प्रणाम किया और दोनों घुटनों के बल बैठ गए। इस पर संत प्रेमानंद जी महाराज ने दोनों ने उनका हाल चाल पूछा और यहीं से आध्यात्मिक चर्चा शुरू हुई।
Premanand Ji Maharaj- देखते ही विराट-अनुष्का के दिल का हाल भांप गए महाराज
लेकिन इसी चर्चा के दौरान ऐसा लगा कि विराट कोहली और अनुष्का को कोई बड़ी चिंता भी है। असल में दोनों के आश्रम में पहुंचते ही महाराज जी ने पूछा, प्रसन्न हो? इस पर विराट ने कहा, ठीक हूं। जाहिर है कोहली ने ‘प्रसन्न हो’ का जवाब पूरी प्रसन्नता से नहीं दिया और ना ही प्रसन्न होने की बात कही। उन्होंने कहा, ठीक हूं। इस पर संत प्रेमानंद विराट के दिल का हाल भांप गए और उन्हें अपनी तरफ से ही आध्यात्म की कुछ बातें बताईं।
सबसे पहले उन्होंने विराट का ‘ठीक हूं’ वाला जवाब सुनकर कहा, ठीक ही रहना चाहिए। इसके बाद उन्होंने समझाना शुरू किया। इंसान को यश-वैभव ये सब प्रभु कृपा से नहीं मिलता। बल्कि ये सब मिलता है पहले अर्जित किए गए पुण्य से। प्रभु की कृपा से इंसान को अंदर का चिंतन मिलता है। उन्होंने कहा कि अंदर का चिंतन ठीक हो जाने से अनंत जन्मों के संस्कार भष्म हो कर अगला बहुत उत्तम होगा। संत प्रेमानंद जी की सीख के बीच में अनुष्का ने भावुक होकर पूछा, “क्या नाम जप से हो जाएगा?” जवाब मिला, बिल्कुल हो जाएगा। अपने अनुभव से बता रहा हूं।
विराट कोहली और अनुष्का की संत प्रेमानंद जी से मुलाकात कैसी रही? देखिए-
https://www.youtube.com/watch?v=yrAP9xsgdVs
कुछ समय पहले एक्टर आशुतोष राणा ने भी संत प्रेमानंद जी से मुलाकात की थी-
https://newschronicles.in/age-of-sant-premanand-ji-maharaj/
Premanand Ji Maharaj ने दोनों को श्री राधा नाम जपने की सलाह दी
उन्होंने अनुष्का और विराट को श्री राधा नाम जपने की सलाह दी और कहा कि इससे सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम जपने का मतलब ज्यादा से ज्यादा नाम जपना नहीं है। बल्कि जितनी बार भी नाम जपते हैं, उसे मन की गहराई से जपना जरूरी है। दोनों संत प्रेमानंद जी से मिलने के बाद आश्रम में करीब 3 घंटे रुके। सारा काम काज समझा और फिर निकल गए। ये विराट और अनुष्का की संत प्रेमानंद जी के आश्रम में तीसरी हाजिरी थी।
Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे