Pregnant lady snake bite. इस घटना के बारे में जानकर सांस हलक में अटक गई.
Pregnant lady snake bite case: किसी इंसान को अगर कोई जहरीला सांप काट ले, तो उसकी हालत क्या होती है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। अब जरा सोचिए कि अगर वो कोई ऐसी महिला हो, जो प्रेगनेंट हो तो उसकी हालत क्या होगी? सच्चाई तो ये है कि स्नेक बाइक के ऐसे में केस में महिला के साथ-साथ होने वाले बच्चे की जान भी खतरे में पड़ जाएगी। मध्य प्रदेश के सतना में कुछ ऐसा ही हुआ, जब गहरी नींद में सो रही एक महिला को भारत के बेहद जहरीले सांपों में से एक करैत ने डस लिया।
करैत के काटने से मां और बच्चा दोनों की जिंदगी खतरे में
लेकिन इसके बाद डॉक्टरों ने जो किया, उसके बारे में सोचना भी मुश्किल था। करैत के काटने की वजह से 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला की हालत खराब हो गई। लकी डोहर नाम की इस महिला को घरवालों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा, ताकि उसे सांस लेने में तकलीफ ना हो और जान बची रहे। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती थी उसके पेट में पल रहे बच्चे को बचाने की।
जब डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर मौजूद महिला की करवाई डिलीवरी
तो डॉक्टरों ने आखिरकार इसका भी रास्ता ढूंढ निकाला और लकी के पेट में मौजूद बच्चे की उसी हालत में डिलीवरी कराने में कामयाब रहे। यानी मां वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी और डॉक्टरों ने उसी हालत में उसकी डिलीवरी कराई। फिलहाल अपडेट ये है कि इस चमत्कार के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि डॉक्टरों ने मां और बच्ची दोनों को अभी ऑब्जर्वेशन में रखा है, क्योंकि इन पंक्तियों के लिखे जाने तक दोनों की हालत पर सख्त निगरानी की दरकार बताई गई थी। आप इस सिलसिले में पत्रिका की खबर भी देख सकते हैं।

जानिए भारत के ‘बिग-4’ स्नेक्स के बारे में
अब जानिए उस सांप के बारे में जिसने इस महिला को डसा था। तो कॉमन करैत नाम का ये सांप भारत के बिग-4 स्नेक्स में गिना जाता है। यानी वो सांप जिनके काटने से देश में सबसे ज्यादा लोगों की मौत होती है। कॉमन करैत के अलावा कोबरा, रसेल वाइपर और शॉ स्केल वाइपर को भारत के चार सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है, क्योंकि इन सापों के काटने से सबसे ज्यादा लोगों की जानें जाती हैं।
क्यों है कॉमन करैत स्नेक इतना खतरनाक? जानिए..
कॉमन करैत अक्सर रात को ही बाहर निकलते हैं और जब ये लोगों को काटते हैं तो अक्सर लोगों को पता ही नहीं चलता। क्योंकि इनके जहर वाले दांत काफी छोटे होते हैं और इंसानों को लगता है कि शायद उन्हें किसी मच्छर या ऐसी ही किसी मामूली कीड़े ने काटा है और करैत के बाइट की यही खासियत इंसानों के लिए जानलेवा साबित होती है।
