
Prayagraj News. वारदात में मारे गए श्रीवास्तव दंपती.
Prayagraj News – 28 अप्रैल का दिन था। दोपहर के करीब साढ़े 3 बज रहे थे। प्रयागराज के नैनी इलाके के एक मकान में किराये पर रह कर परीक्षा की तैयारी करने वाला एक नौजवान अचानक पागलों की तरह चिल्लाने लगा। उसकी चीख ऐसी थी मानों दिन में ही भूत देख लिया हो। आस-पास के लोग उसकी चीख सुन कर फौरन उस मकान की तरफ दौड़ते हुए आए। (Prayagraj News)
मगर पता चला कि मकान का मेन गेट बाहर से लॉक है। लेकिन मकान के अंदर से किसी तरह उस लड़के ने आस-पास के लोगों को बताया कि अंदर अंकल-आंटी की लाश पड़ी है। खून ही खून बिखरा पड़ा है। ये सुन कर मोहल्ले भी सन्न रह गए। ये मकान रिटायर्ड एफसीआई अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव का था, जो अपनी पत्नी मीना के साथ यहां रहते थे।
Prayagraj News – ऐसे सामने डबल मर्डर की भयानक कहानी
श्रीवास्तव दंपती फर्स्ट फ्लोर पर रहता था, जबकि उनके मकान में रह कर तैयारी करने वाला ये लड़का ग्राउंड फ्लोर पर। अब लोगों ने किसी तरह मकान के गेट में बाहर लगे ताले को तोड़ा और अंदर गए। अंदर वाकई फर्स्ट फ्लोर पर श्रीवास्तव दंपती खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार किए जाने के निशान लग रहे थे।
लोगों ने पुलिस को फोन किया और दोनों को उठा कर तुरंत अस्पताल लेकर गए। इस उम्मीद से कि शायद उनकी सांसें चल रही हो। मगर श्रीवास्तव जी ने पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी मीना की मौत अस्पताल लाए जाने के बाद हुई। मगर अब सवाल ये था कि इस बुजुर्ग दंपती की जान किसने ली? और क्यों?
Prayagraj News – लाश देखने वाला लड़का सबसे पहले शक के घेरे में आया
अब पहला शक तो उस लड़के पर ही जाना था, जो इस मकान में किराये पर रहता था और उसने पहली बार लाश देखने के बाद शोर मचाया था। तो पुलिस ने उससे तमाम तरह के सवाल जवाब किए और लड़के ने सारे सवालों का जवाब पूरे आत्मविश्वास के साथ दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे शक के दायरे से बाहर कर दिया।
अब मामले की तफ्तीश आगे बढ़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने की शुरुआत की। पुलिस को घटना के संभावित समय का पहले ही पता था। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को उस रोज दोपहर को एक आदमी सिर में गमछा बांधे हुए श्रीवास्तव दंपती के मकान में एंटर करते और बाहर निकलता हुआ दिख रहा था। ये ठीक वही टाइम था, जब कत्ल हुआ था।
Prayagraj News – सीसीटीवी कैमरे में दिखा मुंह पर गमछा बांधे एक संदिग्ध आदमी
साफ था कि यही आदमी कातिल है। मगर ये आदमी था कौन? अब पुलिस ने उसकी पहचान पता करने की कोशिश शुरू कर दी। इत्तेफाक से एक सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा साफ-साफ नजर आ गया था। जिसने इस काम को और आसान कर दिया। जल्द ही पता चला कि वो एक राज मिस्त्री है, श्याम बाबू। जिसने कुछ रोज पहले श्रीवास्तव दंपती के यहां कुछ मरम्मत का काम किया।
पुलिस ने अब श्याम बाबू की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही वो शिकंजे में था। पूछताछ हुई, तो उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया। उधर, पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन की लोकेशन चेक की, तो वारदात के वक्त उसका फोन भी नैनी के उसी इलाके में मकान के पास दिख रहा था। ये उसी के कातिल होने की तस्दीक थी।
Prayagraj News – कत्ल की कहानी पर पुलिस वालों के लिए भी विश्वास करना था मुश्किल
अब श्याम बाबू ने कत्ल की जो कहानी सुनाई, वो हैरान करने वाली थी। उसने बताया कि उसने श्रीवास्तव दंपती के इसी मकान में कुछ समय पहले मरम्मत का कुछ काम किया था। मगर काम कंप्लीट हो जाने के बावजूद लेकिन श्रीवास्तव दंपती उसके 20 हजार रुपये देने को तैयार नहीं थे। असल में वो श्याम के काम से नाखुश थे।
28 अप्रैल को वो फिर से श्रीवास्तव दंपती के पास अपने 20 हजार रुपये मांगने गया था। लेकिन अरुण श्रीवास्तव ने इस बार उसके साथ ना सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि दो थप्पड़ भी मार दिए। जिससे गुस्सा कर उसने अपने बैग में रखा हथौड़ा निकाला और उसने 65 साल के श्रीवास्तव जी के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।
Prayagraj News – कत्ल की वजह जान कर लोग हैरान रह गए.. क्या ऐसा भी कोई करता है?
अपने पति पर ये घातक हमला होता देख मीना श्रीवास्तव ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन श्याम बाबू के गुस्से वो भी नहीं बच सकी। आखिरकार श्याम ने हथौड़े से वार कर दोनों की जान ले ली। इसके बाद उसने घर में रखा चाबी उठाया और निकलते हुए बाहर से मकान के गेट पर ताला लगा कर फरार हो गया।
अमर उजाला ने भी इस सिलसिले में रिपोर्ट प्रकाशित की है-
https://www.amarujala.com/photo-gallery/
पहलगाम के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान घबराया हुआ है-
https://newschronicles.in/india-pakistan-war-news/
यानी महज 20 हजार रुपये और दो थप्पड़ के बदले के तौर पर एक शख्स ने गुस्से में आकर एकाएक दो-दो लोगों का कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस वारदात को पूरी तरह सुलझा लिया है। लेकिन कत्ल की ये कहानी सुन कर सारे लोग हैरान हैं।