Prayagraj News : रात को सोते-सोते कंकाल बन गए एक परिवार के 4 लोग, कुदरत का अजीब कहर..

Prayagraj News : प्रयागराज के सोनबरसा गांव में शनिवार रात एक ऐसी भयानक और अजीब घटना हुई, जिसने लोगों को दहला दिया। एक परिवार के लोग रात को एक साथ सोने के लिए गए, लेकिन आधी रात ऐसी वारदात हुई कि परिवार के चार लोग, जिनमें माता पिता और दो बच्चियां शामिल हैं, वो सोते सोते ही कंकाल में तब्दील हो गए। इत्तेफाक ऐसा रहा कि परिवार की दो बेटियां बाल बाल बच गईं।

आधी रात हुई एक दहलाने वाली वारदात, पूरा गांव सन्न

शनिवार की रात को मौसम खराब था। रात को माता पिता और चार बहनों के परिवार ने साथ में ही खाना खाया था। इसके बाद वीरेंद्र और पार्वती अपनी दो छोटी बेटियों के साथ अपनी झोपड़ी में सो गए। जबकि उनकी 10 और 12 साल की दो बड़ी बेटियां पास में अपनी दादा दादी की झोपड़ी में सोने चली गई।

3 घंटे पहले सोने गए और एकाएक कंकाल बन गए

लेकिन आधी रात करीब एक बजे भयानक हादसा हुआ। आसमान से एकाएक सीधे वीरेंद्र की झोपड़ी पर बिजली गिरी और ये इतना भयानक था कि अंदर से रहे वीरेंद्र उसकी पत्नी और दोनों छोटी बच्चियां कंकाल एक झटके में जल कर कंकाल बन गईं। हालत ये हुई कि बाकी लोगों के आग बुझने के बाद इस हादसे में मारे गए लोगों की लाशों को पहचानना भी मुश्किल होने लगा। लोग इस बात पर हैरान थे कि एक परिवार के जो 4 लोग बमुश्किल 3 घंटे पहले सोने के लिए गए थे, वो सुबह होने से पहले ही कैसे कंकाल में बदल गए।

गांव वालों ने पत्रकारों को जानकारी दी कि उन्होंने अपने तौर पर आग बुझने की काफी कोशिश की। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ऊपर से ऐन वक्त पर गांव के हैंड पंप ने भी काम करना बंद कर दिया। इस परिवार के लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। अब शासन प्रशासन ने इस भयानक हादसे के बाद मदद का भरोसा दिया है।

MP News : सात जनम छोड़िए 1 घंटे भी नहीं चली शादी, फेरों के तुरंत बाद फिल्मी स्टाइल में माल-मत्ता लेकर फुर्र हुई दुल्हन..

About The Author