
Pain Of Shikhar Dhawan – इंडिया के स्टार क्रिकेटर रहे शिखर धवन की दर्द भरी कहानी सुनेंगे, तो रो पड़ेंगे। शिखर कहते हैं, वो पिछले दो सालों से ना तो अपने बेटे से मिले हैं और ना ही पिछले एक साल में उनकी अपने बेटे से कोई बात हुई है। उनकी तलाकशुदा पत्नी ने उन्हें अपने बच्चे से दूर कर दिया है। आज भी वो हर तीसरे-चौथे रोज अपने बेटे जोरावर को मैसेज करते हैं। ये जानकर भी कि जोरावर ये मैसेज नहीं पढ़ सकता, मगर शिखर कहते हैं कि वो अपनी कोशिश कर रहे हैं और आगे भी जोरावर तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। (Pain Of Shikhar Dhawan) मैदान पर हमेशा हंसते और मस्ती करते हुए दिखने वाले धवन का ये सच उनके चाहने वालों का कलेजा चीर देने के लिए काफी है।
शिखर ने आएशा मुखर्जी से की थी शादी
शिखर के चाहने वालों को पता होगा कि शिखर धवन ने भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली महिला आएशा मुखर्जी से शादी की थी। आएशा को अपनी पहली शादी से दो बेटियां भी हैं। लेकिन शिखर और आएशा की ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और दोनों में विवाद शुरू हो गया। बाद में दिल्ली की एक अदालत ने शिखर के तलाक की अर्जी पर मुहर लगा दी। अदालत ने ये देखा कि शिखर अपनी पत्नी आएशा के साथ चल रहे विवाद की वजह से तनाव से गुजर रहे हैं और अपने बेटे से भी नहीं मिल पाते।
कोर्ट ने शिखर को दिया है बेटे से मिलने का अधिकार
कोर्ट ने शिखर को अपने बेटे से मिलने और बात करने का अधिकार दिया। आदेश के मुताबिक शिखर भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों जगहों पर अपने बेटे से मिल सकते हैं। मगर धवन की शिकायत है कि अदालत के आदेश के बावजूद उसे इस अधिकार से रोका जा रहा है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए शिखर ने कहा कि उसे ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन वो आज भी अपने बेटे जोरावर को मैसेज भेजता है। इंडिया टुडे ने न्यूज एजेंसी के हवाले से शिखर की ये दर्द भरी कहानी प्रकाशित की है।
शिखर से बातचीत पर आधारित इंडिया टुडे की स्टोरी देखें-
https://www.msn.com/en-in/sports/
शिखर ने कहा- मैं बेटे आध्यात्मिक तौर पर बात करता हूं
धवन ने कहा कि अब वो आध्यात्मिक तौर पर अपने बेटे से बात करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यही एक तरीका है, जिससे वो अपने बेटे से मिल सकते हैं और उसे वापस पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो मन ही मन अपने बेटे से बात करते हैं, उसके गले लगते हैं और उसे प्यार जताते हैं। धवन के बेटे की उम्र फिलहाल 11 साल की है। धवन ने कहा कि वो अपने बेटे को सिर्फ ढाई साल तक ही अपने पास देख सके। उसे प्यार कर सके।