भयानक भूकंप और सुनामी की आहट से सहमी दुनिया
समंदर के किनारे कई जगहों पर देखे गए रहस्यमयी ओरफिश
गहरे पानी की एंगलर मछलियां भी आने लगी हैं ऊपर
समंदर के किनारे तड़पती हुई मिली सैकड़ों व्हेल मछलियां
कहीं ये भयानक भूकंप या सुनामी की आहट तो नहीं है?
Ocean hinting disaster – अभी हाल ही में दिल्ली और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों ने लोगों को डरा दिया था। लेकिन एक नई खतरे की आहट सुनाई दे रही है और इस बार ये आहट समंदर के नीचे से आ रही है।
क्या समंदर के नीचे वाकई कोई खतरे की घंटी बज रही है? असल में हाल के दिनों में समंदर के गहरे पानी में रहने वाली मछलियों और जीव-जंतुओं ने जिस तरह रिएक्ट करना शुरू किया है, वैसा आम तौर पर देखने को नहीं मिलता। कई जगहों पर समंदर के किनारे ऐसी मछलियां और जीव जंतु देखे गए हैं, जो समंदर के बाहर तो छोड़िए, उथले पानी में भी नहीं देखने को नहीं मिलते। लेकिन समंदर के हजारों फीट नीचे गहरे पानी में रहने वाले ऐसे अद्भुत जीव जंतु भी अब समंदर किनारे नजर आने लगे हैं। और यही वजह है कि अब आम लोगों से लेकर एक्सपर्ट्स तक इस संशय में हैं कि कहीं इन जंतु-जानवरों का व्यवहार किसी खतरे का संकेत तो नहीं है? (Ocean hinting disaster)

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस सिलसिले में एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की है। जिसमें समंदर के जीव जंतुओं के व्यवहार में आ रहे बदलाव हवाले से खतरे की बात कही गई है।
आप टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं-
https://timesofindia.indiatimes.com/etimes/
सांप की तरह दिखने वाले ओरफिश दे रहे हैं खतरनाक संकेत
ऐसी ही मछलियों में से एक है ओरफिश। सांप की तरह दिखने वाले ये ओरफिश अब कई जगहों पर समंदर के किनारे नजर आने लगे हैं, जिन्हें देख कर लोगों में घबराहट है। असल में साल 2011 में जब जापान के फुकूशीमा में भयानक भूकंप आया था, उससे पहले बहुत से ओरफिश समंदर के किनारे नजर आए थे। तब लोगों ने इसे भूकंप की घटना से जोड़ कर देखा और ओरफिश को समंदर के बाहर देखने को भूकंप की आहट के तौर पर नोट किया था। अब एक पार फिर ओरफिश समंदर के किनारे मरे हुए पाए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या ये किसी तबाही की निशानी है?
वैसे भी जापानी लोककथाओं में ओरफिश का जिक्र है, जिसमें ये कहा जाता है कि ओरफिश सी-गॉड यानी समंदर देवता की ओर से भेजे गए वो संदेशवाहक हैं जो धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं को आने वाले खतरे को लेकर सचेत करते हैं।

गहरे पानी की मछली एंगलर फिश भी ऊपर आने लगी
ओरफिश की तरह एक और भी समुद्री मछली है। जिसका नाम है एंगलर फिश। एंगलर फिश के बारे में कहते हैं कि ये समंदर के बेहद गहरे पानी में रहने वाली मछली है। इतने गहरे पानी में, जहां आम तौर पर सूरज की रौशनी भी नहीं पहुंचती और दिन के वक्त भी घनघोर अंधेरा रहता है। लेकिन अब ये एंगलर फिश भी जगह-जगह समंदर के छिछले पानी में नजर आने लगे हैं। जिसने लोगों को डरा दिया है।
समंदर के किनारे क्यों मरी हुई मिल रही हैं व्हेल मछलियां
कई जगहों पर समंदर के किनारे बेशुमार व्हेल मछलियां या तो मरी हुई या फिर तड़पती हुई पाई गई हैं। आम तौर पर व्हेल भी गहरे समंदर की मछली है और किनारे पर नहीं के बराबर आती है। लेकिन सैकड़ो व्हेल मछलियों का समंदर के किनारे मरा हुआ मिलना इस बात की निशानी है कि कहीं कुछ होने वाला है।

क्या दुनिया भर में फैलता प्रदूषण है इन घटनाओं की वजह?
इस संकेतों को दो तरह से देखा जा सकता है। एक तो ये कि दुनिया भर में बढ़ता प्रदूषण, तापमान और ऐसी ही दूसरी चीजें लगातार कुदरत को नुकसान पहुंचा रही हैं और समंदर के पानी में इसका असर दिख रहा है, जिसके चलते समुद्री जीव बाहर या फिर ऊपर आने लगे हैं।
कहीं समंदर के नीचे भयानक भूकंप यानी सुनामी के संकेत तो नहीं?
इन घटनाओं को दूसरे तरीके से देखने या समझने का तरीका समंदर के नीचे चलती किसी भौगोलिक हलचल से जुड़ता है। कई एक्सपर्टस ये मानते हैं कि शायद समंदर के नीचे सिस्मिक हलचल यानी धरती सतह में चलती कोई गतिविधि समंदर में रहने वाले जंतु जानवरों को बेचैन कर रही है, जिसके चलते वो ऊपर आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भयानक भूकंप या सुनामी से पहले समंदर के नीचे पानी का प्रेशर कई बार चेंज होने लगता है, जिसके चलते समुद्री जीव अपनी जगह छोड़ने लगते हैं।
बहरहाल, इन दिनों समुद्री जीवों के बाहर या पानी से ऊपर आने की वजह जो भी हो, लेकिन इनके इत्तेफाकों और संकेतों ने लोगों को डरा जरूर दिया है।
Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे