
Nuclear Bomb Effect. A Symbolic Image. Credit- Pexels.
Nuclear Bomb Effect – भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त तनातनी बिल्कुल अपने चरम पर है। पाकिस्तान लगातार बेवकूफी कर रहा है। भारत पर ड्रोन और मिसाइल उछालने की कोशिश कर रहा है और भारत का एयर डिफेंस सिस्टम लगातार पाकिस्तान के सारे हमलों को नाकाम करता जा रहा है। इसी बीच रह-रह कर भारत के वार से पाकिस्तान तिलमिला भी रहा है। (Nuclear Bomb Effect)
Nuclear Bomb Effect – परमाणु बम.. भारत के पास कितने और पाकिस्तान के पास कितने?
ये बात दीगर है कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। यानी दोनों के पास परमाणु हथियार हैं। पहले पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की तादाद भारत के मुकाबले कुछ ज्यादा थी। लेकिन अब भारत ने पाकिस्तान को उस मामले में भी पीछे छोड़ दिया है। वैसे तो परमाणु हमला इंसानियत के खिलाफ है। ये किसी भी बात का विकल्प नहीं सकता। लेकिन पाकिस्तान बार-बार सबकुछ जानते हुए भी भारत को परमाणु अटैक की गीदड़भभकी देता रहता है।
2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास जहां 170 परमाणु बम हैं, वहीं भारत के पास फिलहाल 172 परमाणु हथियार हैं।
Nuclear Bomb Effect – क्या हो अगर पाकिस्तान के किसी शहर पर परमाणु बम गिर जाए?
अब ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर कहीं पाकिस्तान के ऊपर कोई परमाणु बम गिर गया, तो क्या होगा। जब एक सूरज की चमक ही गर्मियों में इंसान का जीना मुश्किल कर देती, तो फिर सौ सूरज की चमक का असर क्या हो सकता है, ये समझना मुश्किल नहीं है। तो एक परमाणु बम में सौ सूरज की चमक जितनी क्षमता होती है और इससे जो आग और गर्मी निकलती है, वो आस-पास मौजूद सारी चीजों को राख में बदल सकती है। तापमान 10 लाख डिग्री तक भी जा सकता है। अब सोचिए अगर ऐसा कोई बम रिहायशी इलाके में गिरे तो क्या होगा?
Nuclear Bomb Effect – ऐसी भयानक तबाही के बारे में सही-सही अंदाजा लगाना भी है मुश्किल
एपिसेंटर.. यानी जहां बम गिरेगा उसकी बात तो छोड़ ही दीजिए। करीब 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सारे के सारे लोगों, जंतु-जानवरों सबके आंखों की रौशनी चली जा सकती है। आजतक न्यूज चैनल की वेबसाइट ने इंडिया टुडे मैग्जीन की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि जहां भी परमाणु बम फटेगा, वहां एकाएक इतनी तेज हवाएं चलेंगी कि दस किलोमीटर के दायरे में सबकुछ साफ हो जाएगा। परमाणु हमले से उठने वाले गुबार से इतनी गर्मी पैदा होगी कि जो भस्म होगी वो तो होगी, लेकिन कांच से लेकर लोहा जैसी चीजें भी पिघलने लग जाएंगी।
परमाणु विध्वंस पर आप आजतक की रिपोर्ट पर भी निगाह डाल सकते हैं-
https://www.aajtak.in/education/knowledge/story
भारत के शौर्य की गाथा पढ़िए न्यूज क्रॉनिकल्स की रिपोर्ट में-
https://newschronicles.in/ins-vikrant-7435-2/
Nuclear Bomb Effect – रेडियोएक्टिव विकिरण से सालों-साल तिल-तिल कर होगी मौत
आस-पास के इलाके में जो रेडियोएक्टिव विकिरण पैदा होगा, वो दूर-दूर तक लोगों को तिल-तिल कर मरने को मजबूर कर देगा। अब भारत एक जिम्मेदार देश है। जो अपना हर कदम उठाने से पहले कई बार सोचता है। लेकिन आपने देखा होगा कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के नेता कैसे बढ़-चढ़ कर भारत को परमाणु हमले की धमकी देते रहे हैं। यहां तक कि सत्ता की मलाई चाट रहे मंत्री और सांसद भी ऐसी बदजुबानी करने में पीछे नहीं हटते हैं।
Ambati Rayudu Swara Bhaskar : भारत-पाकिस्तान पर ऐसा अजीब पोस्ट? यूजर्स ने दोनों को इसलिए धोया..